शिमला। कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के 18 भाजपा मंडलों के नव निर्वाचित मंडलाध्यक्षों ने आज धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर, तपोवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने निर्वाचित मंडलाध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा इन मंडलों में और सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने मंडलाध्यक्षों से सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपात सिंह सत्ती, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व सांसद कृपाल परमार, संगठन महामंत्री…
Author: Himachal Varta
सोलन। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ राज्य का सबसे बड़ा चैम्बर है, जिसमें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के लघु, मध्यम उद्योग तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियां शामिल हैं। 318 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र, प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसमें नौ औद्योगिक क्षेत्र और 15 औद्योगिक समूह हैं। श्री दत्तात्रेय ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस क्षेत्र में स्थापित लगभग 2202 उद्योगों में राज्य का 70 प्रतिशत…
सोलन। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी इंटरनेशनल स्कूल वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा समाज तेजी से विकास करता है, जिसमें शिक्षा के लिए अपार अवसर हों। राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र देशभक्ति की भावना जागृत करना अनिवार्य है ताकि उनमें देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो और वे देश की समृद्ध संस्कृति पर गर्व करें। इस भावना के अभाव में देश उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं का आह्वान…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं का आह्वान किया कि देवभूमि हिमाचल को नशामुक्त बनाने और समाज को इस बुराई के खिलाफ जागरूक करने के लिए वे आगे आएं। वह आज यहां गेयटी थियेटर में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा ‘‘भारत की परिकल्पनाः नशामुक्त संस्कारयुक्त युवा’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है जिसकी 15 से 35 वर्ष की आयु वर्ग की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि विदेशों में कम हो रही है। हमारी जनसंख्या वर्ष 2036 तक लगभग 65 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। जनसांख्यिकीय लाभांश को पूरी तरह से…
प्राईवेट स्कूलों के तर्ज पर चुनिंदा सरकारी स्कूलों में कैडिट ट्रेनिंग विंग स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव सौंपने के लिए कहा चंडीगढ़। राज्य के आर्थिक तौर पर पिछड़े योग्य विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने के लिए सुविधा मुहैया करवाने हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज फ़ैसला किया कि महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में दाखि़ल होने वाले गरीब विद्यार्थियों की ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट की गवर्निंग बॉडी की चौथी मीटिंग के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संस्था ने…
राज्य में जनगणना का पहला चरण 15 मई से 29 जून, 2020 तक होगा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने मंगलवार को यहाँ राज्य स्तरीय कोर्डीनेशन कमेटी में जनगणना-2021 की तैयारियों का जायज़ा लिया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जायेगी। पहले चरण अधीन 15 मई से 29 जून, 2020 तक घरों की गणना करने के साथ-साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अपडेट किया जायेगा। दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी, 2021 तक जनगणना की जायेगी और 1 से 5 मार्च 2021 तक सुधार किया जायेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रशासनिक इकाईयों…
चंडीगढ़। हैफेड के चेयरमैन श्री सुभाष कत्याल ने हैफेड तेल मिल, रेवाड़ी का निरीक्षण किया व हर्बल पौधारोपण भी किया। श्री सुभाष कत्याल ने हैफेड सेल्स एवं मार्केटिंग विभाग में निरिक्षण करने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के निर्देशानुसार हमें हैफेड को हरियाणा का सबसे अधिक आय वाला उपक्रम बनाना है, आप सभी को उसी दिशा में काम करना है । उन्होनें रेवाड़ी में हैफेड उत्पादों की बिक्री का 3 करोड़ रुपए का टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया व् अगले वित्तवर्ष में बढाकर 5 करोड़ करने के निर्देश दिया और जिला प्रबंधक…
चण्डीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 74.67 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 64.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक और मिलरों व डीलरों द्वारा 1.03 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 35.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हैफेड ने 19.84 लाख मीट्रिक टन से अधिक,…