शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में किन्नौर जिला के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आज यहां मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जिला किन्नौर भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का किन्नौर में विकास की गति को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला किन्नौर भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव हारा, मंडलाध्यक्ष परमिन्दर नेगी, संजीव नेगी तथा सुभाष नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author: Himachal Varta
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार सांय हमीरपुर में राज्य स्तरीय हमीर उत्सव के प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त हमीरपुर हरीकेश मीणा ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी, शाॅल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। केन्द्रीय एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर, भोरंज के विधायक कमलेश कुमारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री,…
उपायुक्त सिरमौर ने मोगिनंद स्कूल से किया ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान का शुभारंभ आगामी दिनों में ‘एक दिन पंचायत के नाम’ से चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद से ‘एक दिन स्कूल के नाम’ से जिला सिरमौर में स्वच्छता अभियान शुरूआत करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने कहा कि सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं स्वच्छता के संदेशवाहक के रूप में कार्य करें ताकि स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्हाेंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाने और…
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर में राज्य स्तरीय हमीर उत्सव के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय से शिव मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भाग लिया और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हमीर उत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों का शुभारम्भ भी किया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक नरेन्द्र ठाकुर और कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा और ज़िला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। श्री दिगम्बर जैन सभा शिमला द्वारा आज जैन मंदिर मेें आयोजित पंच कल्याणक महामहोत्सव के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जैन धर्म द्वारा दिखाए गए अहिंसा, त्याग और सत्य का संदेश आज ज्यादा प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म की शिक्षाओं के महत्वपूर्ण पहलू कुछ विचारों पर आधारित हैं, जो बेहतर शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद कर सकते हैं। महावीर जी ने विश्वास, उचित आचरण और ज्ञान जैसे विचारों पर जोर दिया। वह कर्म में विश्वास करते थे। उन्हें सभी आत्माओं में एक शक्ति के अस्तित्व में विश्वास था, जो सर्वशक्तिमान है। महावीर जी द्वारा…
मोगीनंद स्कूल से प्रातः 10 बजे होगी अभियान की शुरूआत नाहन। पर्यावरण की स्वच्छता की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, जिला प्रशासन सिरमौर 7 दिसंबर, 2019 को जिले के लगभग 1000 ग्रीष्म अवकाश वाले स्कूलों में ‘एक दिन स्कूल के नाम’ से एक अनूठा अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत छात्र पॉलीथिन एकत्र करेंगे और सूखा कचरा जिसका उपयोग सड़क निर्माण और पॉली ईंट बनाने के लिए किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परूथी द्वारा 7 दिसंबर, 2019 को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद से करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि यह आठ…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से सुधार की आवश्यकता पर बल दिया है, जिसके लिए युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और कौशल से निपुण बनाना आवश्यक है। राज्यपाल आज यहां सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। सीएसआर पहल के अंतर्गत सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा राज्य में संचालित 2018-19 शैक्षणिक सत्र की कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को ‘एसजेवीएन रजत जयंती छात्रवृत्ति योजना’ के तहत 87 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2019 की शेष 63 छात्रवृत्तियां एसजेवीएन के…
विक्रम कैसल में होम गार्ड के जवानों ने धूमधाम से मनाया 57वां स्थापना दिवस नाहन। गृह रक्षा नागरिक सुरक्षा चुतर्थ वाहिनी जिला सिरमौर ने प्रशिक्षण केन्द्र बिक्रम-कैंसल में अपना 57वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया, जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत की। अपने सम्बोधन में उपायुक्त ने कहा कि गृहरक्षा के जवान प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से निपटने के लिए पुलिस के साथ मिलकर अहम भूमिका अदा करते है, जिसके कारण गृह रक्षा विभाग का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा की स्थापना 6 दिसम्बर, 1962 को भारत के…