जिला में मनरेगा के अन्तर्गत अनुपूरक कार्य योजनाओं के लिए आठ करोड 37 लाख मंजूर नाहन। जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर श्री दलीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज जिला परिषद भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्री दलीप सिंह चौहान ने कहा कि जिला परिषद की गत तिमाही की बैठक के दौरान जो निर्णय लिए गए थे उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारी समय अवधि में पूर्ण करें। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दे जो आज बैठक की कार्यवाही में सम्मिलित हुए उन मुद्दों पर संबंधित विभाग को कार्यवाही करने…
Author: Himachal Varta
नाहन। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर जिला में एक न्यायिक अधिकारी नियुक्त किया जाता है जो लोगों को निःशुल्क कानून संबंधी सहायता प्रदान करता है। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन श्री बसन्त वर्मा ने विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन में विकास खंड पांवटा के ग्राम पंचायत निहालगढ में दी। इस अवसर पर श्री बसन्त वर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से बहुत से लोग आज…
सड़कें पहाड़ों की भाग्य रेखाएं, हर हाल में गुणवत्ता बनाएं रखें अधिकारी निर्माण कार्य जांचने अचानक सड़कों पर उतरे डा. बिंदल नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि सड़कें पहाड़ों की भाग्य रेखाए हैं और हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार तथा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार में सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के द्वितीय चरण के तहत नाहन क्षेत्र की 3 प्रमुख सड़कों के लिए 19.53 करोड़…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जिन्हें बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है को उनकी 64वीं पुण्य तिथि पर आज यहां अम्बेडकर चैक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है, वह प्रसिद्ध विधिवेता थे, जिन्होंने गणतंत्र भारत की स्थापना की थी और भारतीय समाज में सामाजिक-आर्थिक समानता के निरन्तर प्रयासरत रहे। वह प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने गरीबों और कमजोर वर्गों…
लम्बलू को उप-तहसील बनाने की घोषणा हमीरपुर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर को 10 करोड़ रुपये का आवर्ती अनुदान प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर के नए ब्लाॅक के निर्माण का कार्य आगामी छः महीनों में पूरा किया जाएगा और यहां विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री आज हमीरपुर में तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे। यह भवन 66.61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए केफेटेरिया,…
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2020 के दौरान अपने कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाशों की सूची अधिसूचित की है। सरकार ने लिखत परक्राम्य अधिनियम 1881 की धारा-25 के अन्तर्गत (हरियाणा में न्यायिक अदालतों को छोडकऱ) राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना अनुसार सभी शनिवारों व रविवारों को सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के जन्मदिवसों, पुण्य-तिथियों व त्यौहारों…
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा की मिशन निदेशक सुश्री अमनीत पी कुमार ने कहा कि हरियाणा में स्वीकृत कुल स्वास्थ्य एवं वैलनेस केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) की संख्या 978 है, जिसमें 519 उप-केंद्र हैं, 370 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 89 शहरी स्वास्थ्य केंद्र हैं। नूंह जिले में 41 उप-केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कार्यात्मक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 41 पद भरे गए हैं, जो एचडब्ल्यूसी के प्रभारी हैं और नूंह जिले में सीएचओ के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। सीएचओ के 328 पद राज्य स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया में हैं।…
चण्डीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 73.63 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 64.13 लाख मीट्रिक टन से अधिक और मिलरों व डीलरों द्वारा 9.50 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 34.87 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हैफेड ने 19.84 लाख मीट्रिक टन से अधिक,…