2 अक्तूबर, 2019 तक अस्तित्व में आए सभी परिवारों को अब मुफ्त गैस कनेक्शन नाहन। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 02 अक्तूबर, 2019 तक अस्तित्व में आए सभी परिवारों को अब मुफ्त गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें आदित्य बिन्द्रा ने देते हुए ने बताया कि पात्र परिवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर भरकर सम्बन्धित ग्राम पंचायत में जमा करवा सकते हैं तथा सम्बन्धित पंचायत को सभी आवेदन 07 दिसम्बर, 2019 तक निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि 07…
Author: Himachal Varta
नाहन। दिव्यांगों को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार के प्रयास के साथ जन सहभागिता भी आवश्यक है। यह विचार उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परूथी ने आज विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि दिव्यंागता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति लोगो के व्यवहार में बदलाव लाने और दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति करूणा, आत्मसम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि…
सिरमौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा रूलक संस्था देहरादून द्वारा महिलाओं को कानूनी जागरूक करने हेतू एक तीन दिवसीय कानूनी साक्षरता पर प्रशिक्षण जिला सिरमौर के पांवटा साहिब एवं ग्राम पंचायत भगानी में 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कानूनी जागरूकता व कानूनी अधिकारों की जानकारी का संचार करने तथा निवारण तंत्र के समबन्ध में जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमोर के सचिव बसंत कुमार जी ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए महिलाओं को विभिन्न कानूनी…
शिमला। सिंचाई, जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ने सिंगापुर के मरीना चैनल के मुहाने पर पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड द्वारा निर्मित व संचालित मरीना बैरेज का दौरा किया। मरीना बैरेज द्वारा क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति तथा बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलती है तथा यह बेहतर जीवनशैली की स्थली के रूप में जाना जाता है। महेन्द्र सिंह ने कहा कि मरीना बैरेज के इन विशेषताओं को हिमाचल प्रदेश के जलाशयों के लिए दोहराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इससे क्षेत्र के पर्यावरण प्रणाली को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला। प्रदेश मंत्रिमण्डल की आज यहां आयोजित बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में जे.बी.टी, सी.एण्ड.वी. और टी.जी.टी. श्रेणियों के 3636 पद भरने का निर्णय लिया गया। ये पद भर्ती एवं पदोन्नति नियम के तहत अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इनमें 684 पद टीजीटी कला, 359 टीजीटी नाॅन-मेडिकल, 261 टीजीटी मेडिकल, 1049 शास्त्री, 590 भाषा अध्यापक तथा 693 जेबीटी के शामिल हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला मण्डी के निकट नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार तथा भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के मध्य…
नाहन। जिला लोक संपर्क अधिकारी सिम्पल सकलानी ने बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी सिरमौर अपना कार्यभार संभाल लिया है। सिम्पल सकलानी इससे पहले सूचना अधिकारी सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय शिमला में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कसौली क्षेत्र में 93 करोड़ रुपये के शिलान्यास तथा उद्घाटन किए सोलन। सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू स्थित दशहरा मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए परवाणु में आधुनिक कृषि विपणन स्थापित करने तथा उप-तहसील खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 93 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की शिलान्यास तथा उद्घाटन किए जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य आरम्भ होंगे और…
पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति से तीन माह पूर्व एक पदोन्नति दी जाएगी शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदेश में शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रदेश पुलिस जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है तथा प्रदेश को अपनी मूल्यावान सेवाएं प्रदान कर रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने…