नाहन। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पूरे जिले में प्रचार प्रसार किया जाए ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को 5 हजार की राशि प्रदान की जाती है। इसके बाद संस्थागत डिलीवरी होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी 1 हजार की राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई भी आय सीमा निश्चित नहीं की गई है। यानी पहली बार गर्भवती होने वाली…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्री संवाद (2+2) के उद्घाटन बैठक में शामिल होने के लिए भारत दौरे पर आए जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री श्री तारो कोनो ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने आगन्तुक मंत्रियों का स्वागत किया और अक्टूबर, 2018 में जापान में आयोजित 13वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान स्वयं और जापान के प्रधानमंत्री अबे द्वारा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में दोनों पक्षों के सक्षम होने पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह बैठक भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रणनीति,…
शिमला। प्रदेश सरकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य संस्थानों और चिकित्सा महाविद्यालयों को नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की सुविधाओं से सुसज्जित कर आधुनिक बनाया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शल्य विभाग द्वारा आयोजित एडब्ल्यूआर बैरियाट्रिक और रोबोटिक सर्जरी पर एडब्ल्यूआर और ओबेसिटी लाइव पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुई कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोट द्वारा की गई सर्जरी वास्तव में एक वैज्ञानिक चमत्कार है और यह प्रसन्नता की बात है कि आईजीएमसी भी इस तरह के चिकित्सीय…
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एक करोड़ की राशि का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए बैंक प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योगदान गरीबों व जरूरतमदों को राहत प्रदान करने में सहायक होगा। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाहटा, निदेशक मंडल के सदस्य बलदेव भंडारी, प्रियाव्रत शर्मा, रजनी ठाकुर, राम कुमार गौतम, शेर सिंह, विनय नेगी, पितांबर नेगी और प्रेम सोनी, प्रबंध निदेशक पंकज ललित, जनरल मैनेजर आर.पी नैंटा और सीताराम ठाकुर भी उपस्थित थे।
शिमला। प्रदेश सरकार व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से ‘रैंडम इंस्पेक्शन पोर्टल’ शुरू करेगी। इस पोर्टल का निर्माण रैंडम अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों के औचक निरीक्षण के लिए किया जा रहा है। निरीक्षण की रिपोर्ट 48 घण्टों के भीतर निरीक्षण अधिकारी द्वारा इस पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल को एनआईसी विकसित करेगा। प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर 27…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए छात्रों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि यह आधुनिक समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री आज यहां रिज पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा शिमला के समन्वय से आयोजित ‘उत्तरी ज़ोन बैंड प्रतियोगिता के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में विद्यार्थियों को अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निगम को अपनी कार्य प्रणाली में पूर्ण व्यावसायिकता अपनानी चाहिए ताकि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में यह अपना अस्तित्व बनाए रख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम के पूरे स्टाफ को नियमित तौर पर प्रशिक्षण और कौशल उन्ययन पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वे अतिथियों को बेहतर सेवाएं दे सके। निगम कर्मचारियों का व्यवहार बहुत विनम्र होना चाहिए क्योंकि हिमाचल प्रदेश की एक प्रसिद्ध पर्यटक गंतव्य के रूप में पहचान काफी हद तक उनके हाथों में…
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह आज यहां मनाया गया, जिसमें केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 448 डिग्रियां और गोल्ड मैडल प्रदान किए गए, जिनमें 276 छात्राएं और 172 छात्र शामिल हैं। विवेक कुमार को डी.लिट की डिग्री जबकि अफगान के मोहम्मद शरीफ शाहीन को लोक प्रशासन में गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। इन सभी विद्यार्थियों को केन्द्रीय मंत्री ने स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान की। रमेश पोखरियाल निशंक ने इस अवसर पर कहा कि ज्ञान और बुद्धिमता के कारण सदियों से भारत को…