क्षेत्र के लोगों ने डा. राजीव बिंदल का जताया आभार नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सैनवाला-सलानी-त्रिलोकपुर और 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित कैमडा से बलसार पंप हाउस संपर्क मार्ग को आज बस योग्य घोषित कर दिया गया है। एसडीएम नाहन विवेक शर्मा की अध्यक्षता में गठित लोक निर्माण विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम की तकनीकी कमेटी ने मौके पर उपस्थित होगर इन दो संपर्क मार्गों में बस चलाने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान की। संपर्क सड़कों के बस योग्य घोषित होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष डा.…
Author: Himachal Varta
शहर के मुख्य टैंकों को आपस में जोड़ने के लिए 35 किलोमीटर नई लाईन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर नई लाईनें बिछाने में आमजन भी सहयोग करे-डा. बिंदल नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि 52 करोड़ रुपये की गिरि पेयजल योजना से शहर को जलापूर्ति शुरू करने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा गिरी पेयजल योजना की सफल टेस्टिंग हो चुकी है और नगरजनों को शीघ्र गिरी पेयजल का लाभ देने के लिए नाहन शहर के प्रमुख भंडारण टैंकों को आपस में जोडने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शहरों की वायु गुणवत्ता मापदण्डों के आधार पर लागू की जा रही कार्य योजना के संदर्भ में आज यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में विभिन्न नदियों के किनारे चिन्हित सात स्थलों पर सफाई अभियान आरम्भ किया जाए। डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण के लिए जाना जाता है, इसलिए यह आवश्यक है कि यहां के प्राकृतिक संसाधनों खासकर पानी और वायु को सभी प्रकार के प्रदूषणों से मुक्त रखा जाए।…
मण्डी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अनावश्यक विलम्ब के कारण इन परियोजनाओं की लागत न बढ़े। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर लोगों को इनका शीघ्र लाभ मिलेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का संतुलित एवं समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा…
रेणुका जी। ग्राम पंचायत खूड द्राविल में नशा निवारण आंदोलन शुरु किया गया जिसमें तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर, पंचायत सचिव लेखराज ठाकुर, पंचायत के सभी सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बीच तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा एक मिठा जहर है जिससे मनुष्य के शरीर की शक्ति धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है और मनुष्य किसी भी कार्य योग्य नहीं रहता। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से घरों में झगड़े पैदा होते हैं और बहुत से घर…
नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनेठी और चाकली पंचायतों के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना पर एक करोड़ 48 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने आज वन विश्राम गृह बनेठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पेयजल योजना 31 मार्च 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में नए संपर्क सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के उन्नयन कार्यों को लेकर एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निहोग-बोरलीघाट,…
नाहन। प्रदेश सरकार कि जन-हितैषी कार्यक्रम मादक द्रव्यों व शराब सेवन के खिलाफ चल रहे जन जागरूकता अभियान सही दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है यह जबाब उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिला सिरमौर में नशा निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे प्रयासाें के पूछे गए सवाल पर दिया। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में 15 नवम्बर, 2019 से 15 दिसम्बर, 2019 तक चलने वाले नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के सभी विभाग आपसी समन्वय से समाज में फैल रही नशे के दुष्परिणामों एवं परिवार व समाज में होने वाली क्षति के बारे में लोगों को जागरूक…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यदि संस्कार ना हों तो शिक्षा अधूरी हो जाती है। संस्कारों से दूर शिक्षित व्यक्ति अपने आर्थिक उत्थान के लिए तो ऊंचाइयां छू सकता है, लेकिन वह व्यक्ति समाज और राष्ट्रहित के लिए कुछ नहीं कर सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज गोकुल विद्या निकेतन के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पुरातन समय में आश्रम और गुरुकुल में जो शिक्षा दी जाती थी उसमें संस्कारों के गुण भी विद्यार्थी में भरे जाते थे। आज परिवार की परिभाषा…