शिमला। मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश में दिव्यांगजनों को ज़ारी किए जाने वाले विशेष विकलांगता पहचान-पत्र (यूडीआईडी) के संबंध में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए दिसम्बर, 2019 के प्रत्येक शनिवार से जनवरी, 2020 तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष विकलांगता पहचान-पत्र के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को यूडीआईडी काॅर्ड के डिजिटाइजेशन में गति लाने को कहा तथा ज़िला कल्याण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को लागू करने के…
Author: Himachal Varta
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने परियोजना प्रबन्धन इकाई (पीएमयू) स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएमयू की स्थापना का उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना और इवेंट मैनेजमेंट है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों द्वारा की गई श्रेष्ठ पहल को भी अपनाया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश के युवाओं को व्यापक स्तर पर रोज़गार के अवसर…
शिमला। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यह समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया जाएगा। डाॅ. बाल्दी ने कहा कि इस समारोह के मुख्यातिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। इस अवसर पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हस्ताक्षरित किए गए समझौता ज्ञापनों पर आधारित समारोह भी आयोजित होगा और एक रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है…
जिला में अभी भी 3792 किसान नहीं करवा पाएं है संषोधन नाहन। जिला सिरमौर में 30 नवंबर, 2019 तक ही खंड स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में किसानों के आधार कार्ड के अनुसार त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दी। उन्हाेंने बताया कि प्रशासन द्वारा बार-बार अपील करने के बावजूद अभी भी जिला मंे 3792 ऐसे किसान है जिन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में संशोधन नहीं करवाया है। जिसमंे नाहन विकास खण्ड में 1095, पच्छाद मंे 274, पांवटा साहिब में 1232, राजगढ में 488, संगडाह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने सामान्य व्यक्ति को बैंक से जोड़ा नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज राज्य सहकारी बैंक धौला कुआं के नए भवन का उदघाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक की यह शाखा आसपास की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों को बैंकिंग सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बैंकिंग क्षेत्र अपने ग्राहकों के लिए कई योजनाएं ला रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे बैंकों के साथ अपने आप को जोड़कर अपना सामाजिक और आर्थिक उत्थान…
शिमला (नई दिल्ली)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयुष विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) येसो नायक से भेंट कर उनसे राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय, पपरोला को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में स्तरोन्नत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमण्डल ने केन्द्र सरकार के समक्ष इस मामले को प्रस्तुत करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के श्रेष्ठ संस्थानों में एक होगा जिसमें 250 बिस्तरों, 11 नए विभागों और एक…
शिमला। संविधान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समरोह आज यहां गयेटी थियेटर में आयोजित किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय समरोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे संविधान की विशेषता है कि इसने विश्व के सबसे बडे़ लोकतंत्र भारत की उन्नति में प्रमुख भूमिका निभाई है। डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के भारतीय संविधान में महत्वपूर्ण योगदान से भारत के नागरिक लाभान्वित हुए हैं। भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता, स्वतंत्रता देने के लिए भारतीय संविधान को अपनाया गया…
नई दिल्ली/शिमला। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2019 के अवसर पर आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हिमाचल दीर्घा में हिमाचल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। यह मेला 14 नवम्बर को शुरू हुआ था और मंगलवार को इसका समापन होगा। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। हाल ही में सम्पन्न वैश्विक निवेशक सम्मेलन इस दिशा में की गई एक बड़ी पहल है जिसमें प्रदेश में निवेश करने के लिए निवेशकों को आकर्षित किया…