नाहन। सिरमौर जिला के कुछ स्थानों पर 27 नवंबर को गर्ज के साथ बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है । मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी एडवाइजरी के मुताबिक प्रदेश के कुछ अन्य जिलों के साथ सिरमौर जिला में भी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। उधर जिला प्रशासन ने भी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
Author: Himachal Varta
नाहन। चूड़धार श्रृंखला में खराब मौसम के चलते सभी लोगों व बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटक अपनी यात्रा आगामी मई, 2020 तक स्थगित करें यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने दी। उपायुक्त ने अपील की है कि पर्वत श्रृंखला चूड़धार में स्थित शिरगुल महाराज के दर्शन के अभिलाषी वर्तमान में सर्दी व वर्फबारी के चलते यात्रा न करे, क्योंकि चूड़धार परिसर में मंदिर कमेटी के सदस्य एवं पुलिस सुरक्षा कर्मी सर्दी के मौसम में तैनात नहीं होते हैं। पर्वत श्रृंखला को जाने वाले रास्ते जंगल से होते हुए गुजरते हैं व जगल में आजकल धुंध छाई…
भारत माता की जय का नारा तभी सार्थक जब हम अपने कर्तव्यों को निभाएंगे निस्वार्थ सेवा में रोटरी क्लब हमेशा अग्रणी नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि संविधान का पालन करना हम सबका दायित्व नैतिक दायित्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज बीबी जीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही । उन्होंने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने जहां हमारे अधिकारों को तय किया है, वहीं हमारे कर्तव्यों को भी चिन्हित किया है। प्रत्येक नागरिक का यह…
नाहन। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आज नाहन के बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के सच्ची श्रद्धा से निर्वाहन करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित कर उनको याद करते हुए कहा कि हमारे सविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सविधान सबसे बड़ा सविधान है, जिसे बनाने में दो साल ग्यारह महीनें अठारह दिन का समय लगा था। इस दिन सविधान ड्राफडिंग…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में नवनिर्वाचित शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष तथा कैलाश जिला सहकारिता फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहत्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि वे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। कार्यकर्ताओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि…
शिमला/नयी दिल्ली। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की 1250 किलोमीटर लम्बाई की 112 ग्रामीण सड़कों और एक पुल को स्तरोन्नत व सुधार करने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के लिए 964.25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हंै। इनमें 109 सड़कों को हरित और पर्यावरण अनुकूल तकनीक के अन्तर्गत तैयार किया जाएगा। 17 सड़कों को मध्यवर्ती लेन मानकों, छः सड़कों को सिंगल लेन मानकों के आधार पर स्तरोन्नत किया जाएगा जबकि 89 सड़कोें का सिंगल लेन मानकों के आधार पर सुधार होगा। इन परियोजनाओं में बिलासपुर, कुल्लू और चम्बा जिला की छह-छह, सोलन, ऊना और…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज शिमला के नजदीक विशेष बच्चों के संस्थान का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा यह समाज की जिम्मेदारी है कि विशेष बच्चों की प्रतिभा को उभारा जाए और उन्हें मुख्यधारा के साथ जोड़ा जाए। उन्होंनेे प्रसन्नता व्यक्त की कि संस्थान के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और अपनी आजीविका कमा सकें। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक को समानता से जीने का अधिकार है क्योंकि हम सभी एक ही भगवान की संतान हैं और…
शिमला। राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों को स्थापित करने के उद्देश्य से सरकारी व निजी भूमि चिन्हित करने के लिए संबंधित उपायुक्तों की अध्यक्षता में कमेटी गठित करेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिम प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं पर समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र स्वीकृतियां प्रदान करना सुनिश्चित बनाएं। उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन जैसे प्रमुख विभागों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विशेषकर वन स्वीकृतियों…