मुख्यमंत्री ने रा.व.मा.पा. ऊना के भवन के लिए दो करोड़ रुपये तथा रा.व.मा.पा. बेहडाला के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला में 149 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के उपरांत एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। ऊना/शिमला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने उन्हें हमेशा ही अपना पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जब से वर्तमान सरकार राज्य में सत्ता में आई है, तब से वह सभी चुनाव, चाहे वह लोक सभा चुनाव हो या विधानसभा के उपचुनाव, भाजपा…
Author: Himachal Varta
शिमला। प्रदेश के सोलन, सिरमौर और कुल्लू जिला में आज जन मंच का आयोजन किया गया। जन मंच के दौरान अपनी शिकायतों व अन्य मुद्दों के निवारण के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जन मंच में कुल 667 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकतर मामलों का मौके पर निपटारा किया गया और शेष मामलों को शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को भेज दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य जाॅंच की गई। जिला सिरमौर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने जिला सिरमौर की…
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराबबंदी पर एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 22-11-2019 को श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा सराहा में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने गवर्नमेंट कॉलेज सराह, जीएसएस स्कूल, डीएवी स्कूल सराह तथा एनसीसी के लगभग 600 छात्रों और अध्यापकों / प्राध्यापकों को नशीले पदार्थों के गंभीर खतरे और दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और छात्रों से ड्रग्स और शराब की बुराइयों से दूर रहने और…
नाहन। विधान सभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल 26 नवंबर को पांवटा में बीबी जीत कौर स्मारक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। सरकारी प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि इसके बाद वे दोपहर 2 बजे चौंबर ऑफ कॉमर्स भवन गोंदपुर में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे 27 को धौलाकुंआ में राज्य सहकारी बैंक के नए भवन का उदघाटन करेंगे। विधान सभा अध्यक्ष 28 को बनेठी में गोकुल विद्या निकेतन स्कूल के वार्षिक समारोह में भी मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेगें जनमंच की अध्यक्षता नाहन। जिला सिरमौर के नाहन निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलांवाला भूड़ में 24 नवंबर को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेगें । यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परूथी ने आज यहां देते हुए बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में नाहन विकास खण्ड की काला अंब, आमवाला सैनवाला, पालियों, सलानी कटोला, बर्मा पापड़ी, क्यारी और सुरला ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है और इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा । उपायुक्त ने बताया कि इस…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 2019 में जिला सिरमौर में निर्वाचित हुए पंचायत पदाधिकारियों के नामों को अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत बकरास से रती राम को उप-प्रधान, विकास खंण्ड नाहन की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर से अंकुर सिंह को प्रधान, नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैन की सैर चंबाह से सतेन्द्र सिंह को वार्ड सदस्य, संगडाह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत माईना घडेल के वार्ड माईना-1 से राजेन्द्र दत को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत सैन्ज के वार्ड सैंज-1 से किरण…
गेहूं, जौ व लहसुन की फसलों का बीमा करवाएं नाहन। जिला सिरमौर में फसलों का बीमा करवाने के लिए दो फसल बीमा योजनाऐं कार्यान्वित की जा रही है। यह जानकारी कृषि उप निदेशक ने देते हुए बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा दूसरी पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना है। उन्होंने बताया कि रबी मौसम-2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अतंर्गत गेहूं व जौ की फसलों का चयन किया गया है, जिसका बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2019 तक है। उन्होंने बताया कि किसान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत लहसुन की फसल का…
शिमला। प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, 2019 को सभी 3226 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिनका प्रारम्भ सभी पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ होगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधानों द्वारा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी। यह जानकारी आज यहां पंचायती राज सचिव आर.एन. बत्ता ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की इन विशेष बैठकों में ग्राम सभा सदस्यों के अतिरिक्त ग्राम पंचायत के समस्त निर्वाचित सदस्यों का भाग लेना अनिवार्य है। इसी प्रकार 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक उप ग्राम…