शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना ज़िला के हरोली में राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड का मंडल और मुबारिकपुर में उप-मंडल खोलने की घोषणा की। उन्होंने पंजाब राज्य से हिमाचल प्रदेश के लिए प्रवेश द्वार चैक का नाम गुरू नानक देव चैक रखने की भी घोषणा की। उन्होंने बेहडारा में स्टेडियम निर्माण और बदशाली-थोलियां व लबाण बस्ती-नगनोली में बाढ़ प्रबंधन के लिए एक-एक करोड़ रुपये तथा सलोह अपरला में बाढ़ प्रबंधन के लिए दो करोड़ रुपये देेने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ज़िला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांगड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह…
Author: Himachal Varta
शिमला। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है कि लोग सक्रिय रूप से इसमें अपना सहयोग दें ताकि हिमाचल को देश का सबसे साफ-सुथरा और हरा-भरा राज्य बनाया जा सके। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सिरमौर जिला के ददाहू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के विद्यार्थियों के साथ बाततीचत करते हुए यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्वच्छता की आदत अपनाने पर बल देते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को…
शिमला। मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां मानसिक रोग से स्वस्थ होने के बाद भी अस्पताल में रहने के लिए मजबूर लोगों के पुनर्वास केंद्रों को स्थापित करने वाली योजना बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। डाॅ. बाल्दी ने कहा कि प्रदेश सरकार गैर सरकारी संस्थानों को इस रोग से छुटकारा दिलाने हेतु पुनर्वास केंद्रों की स्थापना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘हाॅफवे होमस’ स्थापित करने तथा स्वस्थ होने के बाद पुनः इस बीमारी की चपेट में न आए, इसके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध…
नाहन। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है कि लोग सक्रिय रूप से इसमें अपना सहयोग दें ताकि हिमाचल को देश का सबसे साफ-सुथरा और हरा-भरा राज्य बनाया जा सके। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सिरमौर जिला के ददाहू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के विद्यार्थियों के साथ बाततीचत करते हुए यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्वच्छता की आदत अपनाने पर बल देते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को…
विधानसभा अध्यक्ष ने की अध्यक्षता कार्यक्रम के दौरान 390 मांगें व समस्याएं प्रस्तुत, अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा 28 करोड़ की जंगलाभूड़- कोलांवाला भूड़ – पालियों पेयजल योजना स्वीकृत -विधानसभा अध्यक्ष नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत कोलां वाला भूड़ में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। जनमंच कार्यक्रम के दौरान 390 मांगें और समस्याएं लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और मांगों को आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौके पर…
राज्यपाल सम्मेलन के दौरान उप-समिति की बैठक नयी दिल्ली/शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति, 2019 का प्रारूप सही दिशा मेें उठाया गया कदम है। यह न केवल सिर्फ वर्तमान समय की मांग की पूर्ति करता है बल्कि भारत की युवा जनसंख्या की अपेक्षाओं के अनुरूप भविष्योन्मुखी है। राज्यपाल आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन मेें राज्यपाल सम्मेलन के दौरान ‘नई शिक्षा नीति- उच्च शिक्षा’ के संदर्भ में आयोजित उप-समिति की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुसंधान विकास, नवाचार एवं नई तकनीक का उपयोग इस नीति की विशेषताएं हैं। साथ ही, स्थानीय एवं…
जालंधर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जालंधर के नूरमहल में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के ‘नवल भोर समारोह’ में भाग लिया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कामधेनु गौशाला का दौरा किया और गौ पूजा की। उन्होंने देसी नस्ल के मवेशियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संस्था के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर वित्त और काॅरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री परनीत कौर, मंत्री साधु सिंह, संगठन मंत्री पवन राणा, विजय सांपला व हरदयाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने ऊना में करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए ऊना/शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज जिला ऊना के गुरूद्वारा साहिब किला बाबा बेदी साहिब में गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी कहते थे कि प्रत्येक चीज भगवान की इच्छा से होती है, इसलिए ईश्वरी ही जानते है कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में ईश्वर सर्वव्यापी, निराकार, असामयिक और अप्रत्यक्ष है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म का मानना…