Author: Himachal Varta

शिमला। राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान द्वारा चलाए जा रहे, ‘प्लास्टिक छोड़ो पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नई दिल्ली में मुलाकात कर हैंड मेड पेपर बैग देकर अभियान में मदद के लिए निवेदन किया। इसे मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से स्वीकार किया  एवं भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अभियान के सफलता की कामना की और कहा कि प्रदेश इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है और पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इण्डिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किए शिमला। हिमाचल प्रदेश को इण्डिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स अवार्ड सर्वेक्षण में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। ये पुरस्कार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने आज नई दिल्ली में इण्डिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स सम्मेलन-2019 के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रदान किए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जय राम ठाकुर ने…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने इन्वेस्टर्स मीट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों को लेकर आज यहां सचिवों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने पर्यटन, ऊर्जा, आवास और उद्योग क्षेत्रों में हुए एमओयू को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धारा-118 के अन्तर्गत स्वीकृतियां प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निवेशकों को सरकारी भूमि उपलब्ध करवाने में विलम्ब न हो और निजी भूमि के अधिग्रहण के लिए आवश्यकतानुसार लैंड बैंक विकसित किया जाए।…

Read More

शिमला। राज्य सचिवालय में स्थापित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से आज अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) मनोज कुमार की निगरानी में एक राज्यव्यापी संचार माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। मनोज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने आपातकालीन संचार को बेहतर बनाने के लिए सैटेलाइट फोन की संख्या में वृद्धि की है। यह कदम इस वर्ष सर्दी और मानसून के अनुभवों के बाद उठाया गया है, क्योंकि इस दौरान संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभिन्न विभागों को विभिन्न स्थानों के लिए 76 आई-सैट फोन प्रदान…

Read More

अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास ने पी.ए.यू. के माहिरों को व्यापक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गांव माजरा में नुमायशी परख का निरीक्षण पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए परखी हुई और टिकाऊ प्रौद्योगिकियां विकसित करने के लिए प्राईवेट कंपनियों को आगे आने का न्यौता चंडीगढ़। अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना ने आज पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना को धान की पराली को तेज़ी से खेतों में गला देने की प्रौद्यौगिकी का वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन करने के लिए कहा जिससे पराली जलाने के रुझान को प्रभावशाली ढंग से रोकने के लिए परखी हुई और टिकाऊ विधि को विकसित…

Read More

राज्यों की वित्तीय हालत ख़स्ता, केंद्रीय वित्त मंत्री को बिना देरी के राशि जारी करने की अपील मनप्रीत सिंह बादल समेत अलग-अलग राज्यों के वित्त मंत्रियों द्वारा नई दिल्ली में उच्च स्तरीय मीटिंग चंडीगढ़। पश्चिमी बंगाल, केरला, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के वित्त मंत्रियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को अगस्त और सितम्बर महीने का जीएसटी मुआवज़ा राशि तुरंत जारी करने की अपील की है। नयी दिल्ली में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल समेत इन राज्यों के वित्त मंत्रियों ने आज जीएसटी सम्बन्धी हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग में हिस्सा लिया। एक साझा बयान जारी करते हुए इन राज्यों…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय से एनसीसी के स्थापना दिवस पर बेटियों को समर्पित करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स की साईकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने साईकिल रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स को पाँच-पाँच हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की। श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने बेटियों से आह्वïान किया है कि उन्हें स्वयं को सशक्त करना अति आवश्यक है, ऐसा कुछ भी नहीं है जो बेटियां हासिल नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में कल 23 नवंबर 2019 से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू होगा जो 10 दिसंबर 2019 तक चलेगा। कला, शिल्प,संस्कृति, धरोहर तथा अध्यात्म के इस उत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ब्रह्म सरोवर के किनारे लगने वाले इस शिल्प मेला में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों एवं शिल्पियों का संगम होगा। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को संपूर्ण गीता पाठ एवं गीता यज्ञ, प्रदर्शनी एवं स्टेट पवेलियन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा उसी दिन अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, महाआरती एवं भजन संध्या, ध्वनि एवं प्रकाश…

Read More