नयी दिल्ली/शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री के नवम्बर माह में हिमाचल प्रदेश के आगमन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सरकार द्वारा सहायता प्राप्त विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा तथा प्रधानमंत्री से लम्बित विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति तथा राज्य सरकार को उदार सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने राज्य को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Author: Himachal Varta
शिमला। उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने सिंगापुर के तकनीकी शिक्षा संस्थान (आईटीई) द्वारा आयोजित कार्यशाला के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर एक आधुनिक देश है जो पर्यावरण, तकनीक और विकास में अन्य देशों के लिए एक आदर्श है। सिंगापुर में उपलब्ध स्वच्छ वातावरण श्रेष्ठ है, जो इस देश को निवेश व व्यापार के लिए आदर्श गंतव्य बनाता है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आईटीई सिंगापुर के प्रयासों की सराहना की। उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि निवेशकों को नई औद्योगिकी नीति…
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज यहां जानकारी दी कि गुजरात के गांधीनगर में 16 से 18 नवम्बर, 2019 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था में अच्छी एवं अनुकरणीय कार्य प्रणालियों तथा नवाचारों पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश को ‘मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना’ पर दी गई मौखिक प्रस्तुति के लिए हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन के प्रबन्ध निदेशक और विशेष सचिव स्वास्थ्य डाॅ. नवीन जिन्दल की प्रस्तुति को पुरस्कृत किया गया। हिमाचल में टीबी मुक्त हिमाचल मोबाइल ऐप जिसे प्रदेश में क्षय रोग सम्बंधी जागरूकता के लिए आरम्भ…
नयी दिल्ली/शिमला। भारत सरकार ने मण्डी जिला में हवाई अड्डा निर्माण के लिए स्वीकृित प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केन्द्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी मामले हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली में भेंट के बाद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी जिले में बनने जा रहे हवाई अड्डे का निर्माण राज्य सरकार और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए प्राधिकरण एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा जबकि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाएगी। उन्होंने राज्य में हवाई अड्डो के विस्तारीकरण पर चर्चा…
नयी दिल्ली/शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भेंट कर फोस्टर केयर एण्ड स्पोंसरशिप फण्ड की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये प्रति जिला प्रतिवर्ष करने का अनुरोध किया। उन्होंने बाल संरक्षण सेवाएं योजना के अन्तर्गत प्रत्येक बाल केन्द्र संस्था में चार सुरक्षा कर्मी नियुक्त करने का और इनके वेतन के लिए बजट प्रदान करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने स्मृति ईरानी से आग्रह किया कि नए मापदण्डों में आईसीडीएस के अन्तर्गत 428 पदों पर तैनात कर्मचारियों के वेतन और भत्तों की…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बिक्री के लिए खोले गए केन्द्र की सफलता को देखते हुए, कृषि विभाग मण्डी और ऊना जिला में भी इस तरह के बिक्री केन्द्र खोलने पर विचार कर रहा है। कृषि मंत्री राम लाल मारकण्डा ने आज यहां कहा कि राज्य सचिवालय में खोला गया बिक्री केन्द्र सप्ताह में दो दिन कार्य कर रहा है और ग्राहकों की मांग के अनुसार भविष्य में इसे ज्यादा दिनों तक खोलने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के ओहर तथा जिला चम्बा में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के साप्ताहिक बिक्री…
काला अंब। बीते कल रोशन लाल पुत्र भंगी राम निवासी गाँव VPO बर्मापापड़ी ने पुलिस काला आम्ब में शिकायत दर्ज कारवाई कि, दिनांक 19-11-2019 को जब यह फूल सिंह के साथ बाईक पर बैठकर कंडेईवाला की तरफ जा रहा था तो सामने से एक मारुति वैन (नं. HP 18-4498) बहुत तेजी से आई और उनकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण इन लोगों को चोटें आई हैं। उपरोक्त गाड़ी को दीप चंद निवासी गाँव कंडेईवाला चला रहा था। जिस पर पुलिस थाना काला अम्ब में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर है।
नाहन। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 02 अक्तूबर, 2019 तक अस्तित्व में आए सभी परिवारों को अब मुफ्त गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने बताया कि पात्र परिवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर भरकर सम्बन्धित ग्राम पंचायत में जमा करवा सकते हैं तथा सम्बन्धित पंचायत को सभी आवेदन 30 नवम्बर तक निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर, 2019 के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन नही…