नाहन। फरवरी 2018 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय के बाद पांवटा साहिब में वानिकी सिद्धांतों के अनुरूप वृक्ष कटान का कार्य शुरु किया गया था। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वीरवार को वन अधिकारियों की टीम के साथ स्वयं जायजा लिया। उन्होंने कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि इस कार्य का उद्देश्य पुराने व रोग-ग्रस्त वृक्षों को हटा वनों मे सूर्य की रोशनी का प्रवेश बढ़ाना था ताकि नये पौधे उगने के लिए अच्छा परिवेश तैयार हो सके। इस प्रक्रिया से न केवल नये पौधे जंगल मे पनपते हैं अपितु कटान से प्राप्त लकड़ी…
Author: Himachal Varta
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव -2019 में जिले के शिलाई विकासखंड के तहत वार्ड नंबर -15 (नाया पिंजोड़) से लायक राम को पंचायत समिति सदस्य के तौर पर निर्वाचित किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 126 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम 1997 के नियम 124 के तहत जारी की गई है।
नयी दिल्ली/शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की तथा उनसे रोहतांग टनल के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया ताकि जनजातीय जिले लाहौल-स्पिति के लिए बर्फवारी के दौरान भी उचित सम्पर्क सुविधा सुनिश्चित की जा सके। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि मई, 2020 तक इस टनल का निर्माण कार्य पूरा करके इसे आरम्भ करने के सभी प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पिति के लोगों के फिलहाल रोहतांग टनल से आवाजाही के लिए सड़क मार्ग के रूप में टनल का उपयोग करने की अनुमति प्रदान…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि युवा अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति के बल पर देव भूमि हिमाचल को सही मायनों में नशा मुक्त एवं स्वच्छ बना सकते हैं। राज्यपाल आज सोलन के वाकनाघाट स्थित जे.पी. विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ विचार-विमर्श सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश तथा समाज हित में युवाओं की ऊर्जा का पूर्ण दोहन करने के लिए यह आवश्यक है कि युवा शक्ति स्वस्थ एवं जागरूक हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को नशे जैसे भयानक रोग से दूर रहना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से आग्रह किया कि…
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार को सौंपी गई राज्य सरकार की बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने शिमला, मनाली, धर्मशाला रज्जू मार्गों, ओवर हैड परिवहन प्रणाली पयोजनाओं और वन प्रबन्धन आदि योजनाओं पर केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की, जिन्हें केन्द्र सरकार को भेजा गया है। निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया कि हिमाचल सरकार की सभी परियोजनाओं का उनका मंत्रालय हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगा। वित्त मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी…
शिमला। उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने आज सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कौशल विकास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और सिंगापुर के तकनीकी शिक्षा संस्थान में आयोजित कार्यशाला के बारे में भी जानकारी दी। बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में उच्चायुक्त को अवगत करवाया। उन्होंने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए उपलब्ध अवसरों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में धर्मशाला में वैश्विक…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 70वें संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, 2019 को यह गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संविधान दिवस के सफल आयोजन के सन्दर्भ में आज यहां समान्य विभाग के सचिव देवेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर राज्य व जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय गतिविधियों में भाषण प्रतियोगिता, मौलिक कर्तव्यों पर नाटक एवं व्याख्यान और फिल्म प्रदर्शन आदि शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त संविधान दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में मौलिक कर्तव्यों…
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन के हरठ के मोहन शक्ति हैरिटेज पार्क स्थित मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा सभी के कल्याण एवं आरोग्य की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मन्दिर परिसर का भ्रमण किया तथा यहां श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, मोहन शक्ति हैरिटेज पार्क के न्यासी एच.एन. हाण्डा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।