Author: Himachal Varta

राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल की राज्य स्तरीय कमेटी की अध्यक्ष करेंगी बैठक की अध्यक्षता नाहन। जिले में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने बताया कि यह बैठक 22 नवंबर को सुबह 11ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल की राज्य स्तरीय कमेटी की अध्यक्ष राजवंत संधू करेंगी। बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Read More

24 को आयोजित जनमंच की प्री जनमंच गतिविधियों के तहत आधार मोबाइल वैन के माध्यम से होगा कार्य एसडीएम कार्यालय पांवटा का आधार काउंटर इस अवधि के दौरान रहेगा बंद नाहन। आगामी 24 नवंबर को नाहन विकासखंड के तहत कोलांवाला भूड़ में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम की प्री जनमंच गतिविधियों के तहत कोलांवाला भूड़ ग्राम पंचायत में आधार पंजीकरण और अपडेशन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 24 नवंबर तक लगा रहेगा। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस अवधि के दौरान एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में स्थापित आधार काउंटर बंद रहेगा।…

Read More

नाहन। वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 21 नवंबर को पांवटा में आयोजित हो रही श्री गुरु गोविंद सिंह जी हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गोविंद सिंह ठाकुर 21 नवंबर को सुबह 11ः30 बजे इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

Read More

नाहन। राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार जिला सिरमौर में जिला पर्यावरण योजना का प्रारूप तैयार किया गया है जोकि जिला की वेबसाइट http://hpsirmaur.nic.in तथा जिला सिरमौर के फेसबुक पेज [email protected] पर उपलब्ध है यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी हैं तथा पर्यावरण में वायु, जल, ध्वनि तथा मिट्टी का प्रदूषण होता है इन सभी को सजो कर रखने के लिए हर जिला में जिला पर्यावरण योजना तैयार किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना के प्रारूप को पढ़ने के पश्चात अपनी…

Read More

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला के कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस विद्यालय के विद्यार्थियों को बातचीत के लिए राजभवन आमंत्रित किया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने दैनिक गतिविधियों के बारे में बच्चों से सवाल किए और विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल से प्रश्न पूछे। श्री दत्तात्रेय ने विद्यार्थियों को देश के लिए अच्छा कार्य करने के उद्देश्य से आगे बढ़ने का परामर्श दिया।…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेल चाहे कोई भी हो, खेल हमें जहां शारीरिक तौर पर तंदरुस्त करते हैं वहीं मानसिक तौर पर भी सुदृढ़ बनाते हैं। यह सकारात्मक सोच को भी विकसित करते हैं। यह बात राज्यपाल ने गत दिवस शिमला में हिमाचल प्रदेश गोल्फ एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। हिमाचल प्रदेश गोल्फ एसोसिएशन द्वारा अपनी स्थापना के 20 साल पूरे होने पर दो दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह खुशी की बात है…

Read More

43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम बनी विजेता  शिमला। राजकीय महाविद्यालय, चैड़ा मैदान शिमला में आयोजित की जा रही 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन मुख्य सचिव व हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी ने किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कबड्डी खेल देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का पुराना व प्रचलित खेल है। उन्होंने कहा कि भारत के इस प्राचीनतम खेल को एशियाड ओलंपिक में भारत द्वारा ही इसका…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने लम्बित चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्यो में तेजी लाने का मामला केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखा, जिसमें परमाणु-सोलन राष्ट्रीय उच्च मार्ग,  नेरचैक-पण्डोह, किरतपुर साहिब-नेरचैक के अतिरिक्त हाल ही में घोषित राष्ट्रीय उच्च मार्ग पिंजौर-बद्दी-नालागढ़, मटौर-शिमला एनएच-88, पठानकोट-मण्डी एनएच-20 शामिल हैं। उन्होंने सभी राष्ट्रीय उच्च मार्गों की मुरम्मत व जीर्णोद्धार का मामला भी उठाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रज्जू मार्ग परियोजनाओं को लागू करने के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन करने का आग्रह किया। उन्होंने…

Read More