शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ के तहत राज्य के दौरे पर आए प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक है। यहां पर अन्य राज्यों की तुलना में अपराध दर बहुत कम है। उन्होंने कहा कि राज्य की साक्षरता दर देश में केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देव भूमि’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहां पर कई मन्दिर और बौध मठ हैं, जो लगभग राज्य के प्रत्येक गांव में स्थित…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 9 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित करने की सिफारिश का निर्णय लिया गया। इस सत्र में छः बैठकें होंगी। मंत्रिमंडल ने 27 दिसम्बर, 2019 को राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित करने का भी निर्णय लिया। इसी दिन शिमला के पीटरहाॅफ में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में से विभिन्न परियोजनाओं का ‘ग्रांउड ब्रेकिंग’ समारोह भी…
नाहन । विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने दशमेश रोटी बैंक के सौजन्य से आज ऐतिहासिक गुरूद्वारा साहिब नाहन में दशमेश सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि समाज में निर्धनों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर सौ से ज्यादा परिवारों को महीने भर का राशन बांटते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े संतोष की बात है कि दशमेश रोटी बैंक जरूतमदों को महीने भर का राशन देती है और जो लोग राशन ले जाने के लिए किसी कारण वश अक्षम है उन्हें यह समिति घर तक राशन पहुँचाती…
1 किलोमीटर लंबी सड़क की टारिंग में 1 टन पॉलीथिन वेस्ट की होगी खपत नाहन मंडल ने शुरू किया ढिमकी मंदिर-भूडपुर-कूंन संपर्क सड़क की टारिंग का काम उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा नाहन। पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके पॉलिथीन को ठिकाने लगाने की दिशा में सिरमौर जिला ने अपने कदम बढ़ा लिए हैं। पॉलिथीन मुक्त जिला सिरमौर अभियान को अमलीजामा पहनाने और उसके बेहतरीन परिणाम सामने लाने के मकसद से पॉलिथीन वेस्ट का उपयोग करके जिला सिरमौर की सड़कों को पक्का करने के काम शुरू हो गया है। इस मुहिम से जहां पॉलिथीन वेस्ट को…
दोस्ती सप्ताह के अतंर्गत प्रशासन द्वारा बच्चों के अधिकारों की देखरेख और संरक्षण के प्रति प्रण लिया गया। नाहन। जिला सिरमौर में चाईल्ड इंडिया फाउन्डेशन के सहयोग से चाईल्ड हेल्प लाईन सिरमौर द्वारा 20 नवम्बर, 2019 तक दोस्ती सप्ताह के रूप में मनाते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियका वर्मा को दोस्ती बैंड बांधकर दोस्ती सप्ताह की शुरूआत की गई। दोस्ती सप्ताह के अतंर्गत प्रशासन द्वारा बच्चों के अधिकारों की देखरेख और संरक्षण के प्रति प्रण लिया गया। इस सप्ताह के अतंर्गत चाईल्ड हेल्प लाईन टीम द्वारा नाहन में नशा…
डा. बिंदल ने कहा पंचायत राज को सुदृ़ करने में युवाओं की भूमिका अहम नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल से आज यहां त्रिलोकपुर पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान अंकुर राणा ने भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर नव निर्वाचित पंचायत प्रधान अंकुर राणा को बधाई देेते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का ग्रामीण विकास में अहम रोल है। उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है तब से पंचायता राज संस्थाओं को विकास के लिए धन की कमी नहीं आने…
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बी.सी.एस. मैदान में हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खेल लोगों को न केवल स्वस्थ रहने में सहायता करते है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखते है तथा निराशा कोे दूर कर उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से अनुसाशन, संकल्प और टीम भावना जैसी विशेषताएं प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से न केवल हमें हमारी व्यस्त दिनचर्या में मनोरंजन के अवसर मिलते है बल्कि स्वस्थ जीवन…
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्य तिथि के अवसर पर शिमला के स्कैंडल प्र्वाइंट पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महान मार्गदर्शक थे, जिन्होंने उस समय के युवाओं को पे्ररित किया और अपनी लेखनी से उनके दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे युवा, लाला लाजपत राय से प्रभावित होने के बाद ही अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने…