समूह राजनैतिक दलों का साझा प्रस्ताव – पंजाब के दरियाई पानी को नॉन-बेसिन इलाकों में स्थानांतर करने की आज्ञा न दे भारत सरकार पास किये प्रस्ताव में पानी की उपलब्धता जानने के लिए प्रस्तावित अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद एक्ट में संशोधन करने की मांग समूह पार्टियों के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के कदम की सराहना राज्य के महत्वपूर्ण मसलों पर हर छह माहीनों बाद होगी ऐसी बैठक -कैप्टन अमरिन्दर सिंह चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक के दौरान राज्य में पानी की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए राज्य के पानी की उपलब्धता…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। राष्ट्रपति ने 22 जनवरी 2020 को ये पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे। भारत के विभिन्न राज्यों के 49 बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का एक-एक पुरस्कार विजेता है। ये बच्चे कला और संस्कृति, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में विजेता बने हैं। भारत सरकार बच्चों को राष्ट्र-निर्माण में एक सबसे महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्वीकार करती है। इस उद्देश्य के लिए सरकार नवाचार,…
प्रधानमंत्री जनजातीय कलाकारों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों और झांकी कलाकारों के साथ एट-होम में शिरकत करेंगे नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 24 जनवरी, 2020 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2020 के 49 बाल विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। ये 49 पुरस्कृत बच्चे देश के विभिन्न राज्यों के हैं, जिनमें एक-एक पुरस्कृत बच्चा जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश का है। इन बच्चों ने कला एवं संस्कृति, नवाचार, प्रतिभा, समाज सेवा, खेल और बहादूरी जैसे क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किया है। भारत सरकार राष्ट्र निर्माण में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है। उनकी आशाओं और आकांक्षाओं…
नाहन। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य आज कॉलेज परिसर में विधिवत पूजा अर्जना के साथ आरंभ किया गया । यह जानकारी कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. श्याम कौशिक ने देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक तथा हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण कार्य के लिए 260.70 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है और यह कार्य कंपनी को 2 वर्ष के भीतर पूर्ण करना है। उन्होंने बताया कि आज से मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जिसके लिए उन्होंने समस्त विभागों का मेडिकल कॉलेज…
नाहन। प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्याकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नितियों व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से आज विकास खण्ड पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत पलहोड़ी व ग्राम पंचायत पातलियों में किया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अनुमोदित दल चूडेश्वर कलामंच के कलाकारों ने सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अतंर्गत हिमाचल प्रदेश के 18 से 45 आयु वर्ग के…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा-4 के अन्तर्गत प्रदत् शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला सिरमौर के सभी विकास खण्ड़ों की 228 ग्राम पंचायतों में आगामी 9 फरवरी, 2020 को विशेष ग्राम सभा की बैठक का आयोजन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के प्रत्येक विकासखण्ड में एक लाख पौधे लगाएं जाने का निर्णय लिया गया है जिसका पौध रोपण कार्य मनरेगा योजना के अतंर्गत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में पौध रोपण पर चर्चा व वर्ष…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आज राज भवन में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सच्चे देशभक्त थे और भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन भी किया था। उनके प्रसिद्ध नारे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ से आज भी भारतीय के दिलों में राष्ट्र प्रेम की भावना मजबूत होती है। पूर्ण स्वराज के लिए नेताजी कई बार जेल गए। राज्यपाल ने कहा कि नेताजी हमेशा मानते थे कि श्रीमद्भगवद गीता उनके लिए प्रेरणा का प्रमुख…
शिमला। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए 78वें राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (नेशनल सैंपल सर्वे) से सम्बन्धित राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज यहां आरंभ हुई। इस कार्यशाला में सर्वेक्षण की अवधारणा, कार्यविधि, परिभाषाओं तथा सर्वेक्षण डिजाइन पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण-78वां दौर में ‘घरेलू पर्यटन व्यय’ एवं ‘विभिन्न संकेतक सर्वेक्षण’ की स्थिति के आंकलन के लिए जनवरी, 2020 के अन्तिम सप्ताह से दिसम्बर, 2020 तक किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आर्थिक सलाहकार डाॅ. विनोद कुमार राणा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर सांख्यिकीय आंकड़ों के विकास में इस सर्वेक्षण के महत्व…