शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में आत्म-विश्वास महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और विकास की राह में आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होता है। राज्यपाल ने आज यह बात ए.पी.जी. विश्वविद्यालय, शिमला के दीक्षांत समारोह के अवसर पर कही। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में उच्च स्तर स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य ध्येय उत्कृष्ट शिक्षा अनुसंधान के माध्यम से समाज में बेहतर योगदान करना हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस दिशा में खरा उतर रहा है। उन्होंने गुणात्मक शिक्षा पर…
Author: Himachal Varta
रामपुर। जयराम ठाकुर ने रामपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया रामपुर बुशहर का प्रसिद्ध चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला वीरवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक होने के साथ-साथ लवी मेले को तिब्बत, चीन और अन्य देशों के साथ व्यापार के लिए भी जाना जाता है तथा यह मेला क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्त्व रखता है। उन्होंने सदियों से मनाए जा रहे इस मेले की समृद्ध संस्कृति,…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बाल दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पोर्टमोर से शिमला में मेजर स्क्रीनिंग अभियान का शुभारम्भ किया, जिससे जिले के करीब 10 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। यह अभियान इंडियन विज़न इंस्टीट्यूट और इस्सेलर विज़न फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा परिपे्रक्ष्य में हर व्यक्ति की दिनचर्या बदल गयी है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हम आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ें लेकिन, अपनी संस्कृति, उच्च विचारों, संस्कारों को भी शिक्षा में शामिल करें। उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने आज श्री रेणुकाजी में ग्रामीण विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अतंर्गत संगडाह, शिलाई, नाहन, पच्छाद विकास खण्ड के पंचायतों के सदस्यों, महिला मण्डल के सदस्यों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और सभी युवक मण्डल के सदस्यों को जिला सिरमौर को पॉलिथीन मुक्त करने के टिप्स दिए। उन्होंने इस अवसर पर एक बार इस्तेमाल होने वाले पॉलिथीन के दुष्प्रभाव और समाधान हेतू जानकारी दी और सभी सदस्य के सुझाव भी सुने। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कूड़े कचरे का पृथककरण और निपटान को अत्यन्त आवश्यक बताया ताकि आने वाली नस्लों के स्वास्थय…
मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 563 नाहन। नए मतदान केंद्र खोलने, मतदान केंद्रों के भवनों की स्थिति में परिवर्तन और मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद सिरमौर जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार की गई मतदान केंद्रों की सूचियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने बताया कि 55-पच्छाद, 56-नाहन, 57-श्री रेणुका जी, 58-पांवटा और 59- शिलाई विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के अंतिम प्रकाशन के बाद अब…
गुरु नानक देव जी ने दिया सब के साथ प्रेम का संदेश नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज के परिप्रेक्ष्य में भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं । उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सबके साथ प्रेम का जो संदेश दिया था वह अपने आप में एक ऐसा संदेश है जिसके मायने अमूल्य हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज नाहन चौगान में सिख समाज के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में पहली बार पूरे कूल्हे के सफल प्रत्यारोपण के लिए ऑर्थो विभाग के डॉ0 नवीन गुप्ता व डॉ अमित ठाकुर और एनएसथीसिया के डॉ0 गिरीश शर्मा व डॉ0 विक्रमजीत अरोड़ा को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉ0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज और पूरे सिरमौर जिला के लिए गौरव का विषय है। डॉ0 बिंदल ने कहा कि उन्हें वह दिन याद है, जब छोटे से ऑपरेशन के लिए भी मरीज को रेफर किया जाता था, आज…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने जानकारी देते हुए बताया कि पटवार पदो के अभ्यर्थियों के चयन के लिए परीक्षा 17 नवम्बर, 2019 को उप-मण्डल स्तर पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को जिन्होंने 30 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र उपायुक्त कार्यालय को भेजे है उनके रोल नम्बर व प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को 14 नवम्बर, 2019 तक उपरोक्त परीक्षा में बैठने हेतु प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुए, तो वह उपायुक्त कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु सम्पर्क कर सकते है तथा दूरभाष नम्बर 01702-222463…