नाहन। प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष जन जागरूकता अभियान 15 नवंबर से 15 दिसंबर, 2019 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिला सिरमौर में जिला स्तरीय नशा निवारण जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 15 नवंबर को नाहन के चौगान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परुथी ने दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल होंगे जिनके द्वारा पूरे शहर में प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 6:30 बजे शुरू होगा।…
Author: Himachal Varta
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांवटा साहिब क्षेत्र के नौ पंचायतों में कोलर, हरिपुरखोल, धौलाकुआं , रामपुर-बंजारन, माजरा, मिश्रवाला, परद्वुनी, सेन वाला, पलहोडी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में की। इस बैठक में उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इन पंचायतों में लगभग 24 करोड़ की लागत से नए सड़को के निर्माण, टायरिंग, जल निकासी के कार्य शामिल है। इसके अतंर्गत जामिनीवाल से बोदवाल वाया रिहाली बस्ती से परदूनी तक तीन करोड़ 64 लाख व्यय किए जाएंगे व सुखी खाला से…
नाहन। भारत वर्ष के हर कोने में चलने वाले वाहनों के पीछे वाहनों को पीछे से आने वाले वाहनों को पास देने के लिए होर्न बजाओ लिखा होता है, मगर हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन स्थित क्षेत्रीय प्रबन्धक रशीद शेख ने यातायात नियम की परिभाषा ही बदल दी है। यातायात नियमों के आधार पर प्रत्येक वाहन के पीछे अपने पीछे आने वाली वाहनों को पास देने के लिए लिखा जाता है कि “होर्न बजाईए“ ताकि पीछे आने वाले वाहन को आगे निकलने के लिए मौका आने पर स्थान प्रदान किया जाए। हैरानगी की बात यह है कि हिमाचल पथ…
शिमला। राज्य सरकार ने 17 नवम्बर, 2019 को जिला सोलन के नालागढ़, सोलन तथा जिला शिमला के रामपुर में नगर परिषद क्षेत्रों के रिक्त स्थानों पर होने वाले चुनाव के लिए सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह सवेतन अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत दिया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी कि इन क्षेत्रों के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं राज्य के औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आनी वाली औद्योगिक इकाइयां और दुकानें भी इस दिन बंद रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष आकस्मिक अवकाश उन कर्मचारियों को दिया…
शिमला। बेरोजगार युवाओं के आर्थिक पुनर्वास और शिक्षा ग्रहण न करने वाले बच्चों के लिए युवा सेवा एवं खेल, शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग को ऐसे युवाओं की पहचान कर उन्हें रोजगार उन्मुक्त, आजीविका क्षमता और आर्थिक निर्भरता में मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह बात मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2019 तक नशा निवारण और शराबबंदी के लिए शिमला से आरम्भ किए जाने वाले विशेष अभियान से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना की प्रारम्भिक क्रियान्वयन समिति…
ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के उप मंडल का शुभारंभ पाॅलिथीन मुक्त सिरमौर योजना का शुभारंभ सिरमौर। सिरमौर जिला के रेणुका में अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का मुख्य अंग हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम मन्दिर तथा माता रेणुका जी मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा देव विदाई शोभायात्रा में भी भाग लिया तथा भगवान परशुराम की पालकी को भी उठाया। जय राम…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री सिंह साहिब शिमला द्वारा श्री गुरुद्वारा साहिब बस स्टैंड शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘शब्द कीर्तन’ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरू नानक देव जी के अनुसार ईश्वर सर्वव्यापी, निराकार, शाश्वत और अलौकिक है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने यह संदेश दिया है कि ईश्वर केवल एक ही है, उनकी नजरों में सभी समान हैं और हमें उन्हें भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी द्वारा लिखी…
बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा जाकर माथा टेका शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश में अनेक महान् साधु-सन्त और सिद्ध पुरुष हुए हैं, जिन्होंने समय-समय पर देश को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी उन्हीं में से एक हैं जिन्होंने दुनिया को भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। वे परिश्रम, निःस्वार्थ प्रेम और भ्रातृभाव पर बल देते थे। कबीर आदि संत कवियों की भांति उन्होंने भी काम, क्रोध आदि पर नियन्त्रण रखने का प्रयास किया। राज्यपाल आज यहां सिखों के पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर, शिमला के…