नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन में भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राज्य में संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत केवल हमारे देश की भाषा नहीं, बल्कि अपनी समृद्धता के कारण यह एक वैश्विक भाषा है। राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत भाषा के विस्तार के लिए राज्य में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी समृद्ध धरोहर और पहचान के साथ…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उद्घाटन के लिए रामपुर बुशहर को रवाना होते हुए नारकण्डा में शिमला जिला के प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने लोगों के कल्याण के लिए राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में पूछताछ की। एडीएम शिमला, तहसीलदार कुमारसेन व तहसीलदार ननखड़ी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नाहन। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोग गायक एसी भारद्धाज और रीना ठाकुर ने लोगों को अपनी शानदार गायकी से झूमने को किया मजबूर किया। इस संध्या में स्थानीय कलाकारों ने खूब रंग जमाएं, विशेषकर हास्य कलाकार देशराज और पार्टी ने हास्य नाटकी व संवाद से जहां लोग ठहाके लगाते दिखे वहीं साथ ही सम्पूर्ण स्वच्छता व पॉलिथीन को प्रयोग न करने का सदंेश भी हांस्य अंदाज में लोगों को मिला। सांस्कृतिक संध्या में एचआईवी एड्स पर व प्राकृतिक आपदा निपटान पर नाट्क से संदेश दिया गया। सांस्कृतिक संध्या में आर्कषण का केन्द्र रहे एनजेडसीसी के कलाकारों…
नाहन। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में वॉइस ऑफ हिमाचल में भाग ले चुकी ममता भारद्वाज और लोक गायक दिलीप सिरमौरी ने अपनी मधुर आवाज से धमाल मचाया। इसके अतिरिक्त लोक कलाकार नरेंद्र नीटू, हेमंत शर्मा और बिलासपुर के लोक सांस्कृतिक दल ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले के मुख्य आकर्षण एंड जेडसीसी के कलाकारों ने एक के बाद एक राजस्थानी, हरियाणवी, पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इससे पूर्व रेणू मंच पर हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति के लोक कलाकारों ने एड्स के फैलने रोकथाम वह बचाव के बारे में और जिला आपदा प्रबंधन…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री राम जन्मभूमि मामले पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत व अभिनन्दन किया है। आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले को किसी को भी हार या जीत के रूप में नहीं देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शान्ति, सौहार्द व एकता बनाए रखने की भी अपील की।
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में संयुक्त अरब अमिरात के बिजनस लीडर्ज फोर्म, संयुक्त समूह, सन्नी जनरल टेªडिंग, जीटीसीएस ग्लोबल, प्रो-ग्लोबल लाॅजिस्टिक्स तथा एमआई कैपिटल के प्रतिनिधियों श्रीप्रिया कुमारिया, सुदेश अग्रवाल, मुकेश कोचर, राकेश रंजन, सरकार चैहान तथा शीतल सोनी के साथ बी2जी बैठक की अध्यक्षता की। इन्होंने पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, उद्योग, आयुर्वेद आदि क्षेत्रों में निवेश की रूचि दिखाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्नातन धर्म के शिक्षा संस्थान और 150 विलाज स्थापित करने के लिए विस्तृत चर्चा की। शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य…
नयी दिल्ली । अयोध्या विवाद पर सुप्रीमकोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुना दिया है कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामलला विराजमान को दी गई। कोर्ट ने जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जगह देने के लिए कहा गया है। यानी सुन्नी वफ्फ बोर्ड को कोर्ट ने अयोध्या में ही अलग जगह जमीन देने का आदेश दिया है। मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया…
मां पुत्र के पावन मिलन का श्री रेणुकाजी मेला हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मेलांे में से एक है, जो हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी से पूर्णिमा तक उतरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीरेणुका में मनाया जाता है। जनश्रुति के अनुसार इस दिन भगवान परशुराम जामूकोटी से वर्ष में एक बार अपनी मां रेणुका से मिलने आते है। यह मेला श्रीरेणुका मां के वात्सल्य एवं पुत्र की श्रद्धा का एक अनूठा संगम है जोकि असंख्य लोगों की अटूट श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष यह मेला श्री रेणुकाजी तीर्थाटन पर 8…