धर्मशाला/शिमला। मां बज्रेश्वरी देवी की पिंडी का मक्खन के साथ शृंगार किया गया। मंदिर के पंडित रामप्रशाद शर्मा ने बताया कि इसके लिए 18 क्विंटल मक्खन का इस्तेमाल किया गया। श्रदालुओं ने यह मक्खन दान किया। इस अदभुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसके चलते अगले छह दिन तक श्रद्धालुओं का तांता मंदिर में लगा रहेगा। मक्खन से शृंगार में लगभग पांच घंटे लगे। माता के श्रृंगार में काजू, बादाम, मेवे, अखरोट, बड़ी इलायची, काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। पिंडी पर मक्खन चढ़ाए जाने से अब एक सप्ताह तक माता का स्नान नहीं…
Author: Himachal Varta
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के लिए आज नयी दिल्ली में प्रदेश सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। हिमाचल सरकार की ओर से पर्यटन और नागरिक विमानन सचिव युनूस जबकि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से कार्यकारी निदेशक, योजना एच.एस बलहाड़ा ने प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का विकास संयुक्त उद्यम कम्पनी (जेवीसी) के माध्यम से किया जाएगा जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 51 प्रतिशत हिस्सा होगा जबकि 49 प्रतिशत राज्य…
चण्डीगढ़। हरियाणा के महाधिवक्ता कार्यालय को ‘‘सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस आवार्ड-2019’’ से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड महाधिवक्ता कार्यालय को ‘‘लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम’’ को लागू करने के लिए दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के उप-महाधिवक्ता श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि ‘‘सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस आवार्ड-2019’’, जो कम्प्यूटर सोसायटी आफ इंडिया एन्यूल कन्वेंशन-2020 का ही भाग है, आगामी 17 जनवरी, 2020 को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। उन्होंने ‘‘सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस आवार्ड-2019’’ के बारे में जानकारी देेते हुए बताया कि इस अवार्ड का टाइटल ’अवार्ड आफ एक्सीलेंस’ है, जिसे नेशनल इन्फोरमैटिक्स सेंटर, हरियाणा स्टेट यूनिट…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों पर घटेगा रेगुलेटरी बोझ चंडीगढ़। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए कारोबार को आसान बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने आज विधान सभा के आगामी दो-दिवसीय विशेष सत्र में ‘पंजाब राइट टू बिजऩेस एक्ट-2020’ (पंजाब व्यापार का अधिकार एक्ट-2020) लाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस एक्ट का उद्देश्य नये सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की स्थापना करना और चलाने के लिए स्वै -घोषणा के उपबंध के अलावा विभिन्न मंजूरियों और पड़तालों से छूट देकर इन नयी इकाईयों पर रेगुलेटरी का बोझ घटाना है। इस…
चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सर्विस बास्केटबाल महिला व पुरूष खेल प्रतियोगिता 2019-20 का आयोजन पंजाब के लुधियाना गुरू नानक खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इससे पूर्व, हरियाणा राज्य की ओर से भागीदारी करने वाले खिलाडिय़ों का चयन 22 जनवरी को कुरूक्षेत्र स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि टीम में हिस्सा लेने के लिए ट्रायल देने के लिए आने वाले खिलाड़ी से संबंधित विभाग यह भी प्रमाण पत्र देगा कि वह उस विभाग का अधिकारी व कर्मचारी है। इस चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा में कर्मचारी टीएडीए अपनेे विभाग से लेंगे। उन्होंने…
आशु द्वारा कंटेनर कोर्पोशन ऑफ इंडिया (कॉनकर) के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात चंडीगढ़। पंजाब राज्य के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भरत भूषण आशु द्वारा रबी की फ़सल की ढुलाई के लिए ज़रुरी बारदाने की सप्लाई की समीक्षा करने के लिए और सप्लाई में तेज़ी लाने के लिए कोलकाता में दौरा किया गया जिसके दौरान उन्होंने इंडियन जूट मिल्ज़ एसोसिएशन (इजमा) के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंंग की गई। इस अवसर परउनके साथ श्रीमती अनिंदिता मित्रा, डायरैक्टर, खाद्य और सप्लाईज़ उपस्थित थे। इंडियन जूट मिल्ज़ एसोसिएशन (इजमा) के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंंग की गई जिसमें इजमा के प्रतिनिधियों को…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के बजट में इस बार उन विषयों को प्राथमिकता दी जायेगी, जिनसे रोजगार को बढ़ावा मिले। रोजगार बढ़ाने में औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी भूमिका रहती है, इसलिए जो इंइस्ट्री हरियाणा के युवाओं को अधिक रोजगार देगी, उसे सरकार की ओर से भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गत दिवस फरीदाबाद के लघु सचिवालय में फरीदाबाद व गुरुग्राम के मैन्यूफैक्चर सैक्टर के स्टेक होल्डर्स के साथ प्री-बजट कन्सलटेशन मीटिंग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के विकास में पार्टनर हैं, न कि गिवर्स एण्ड टेकर्स। बजट में यही…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 819 पद भरने की मंजूरी दी गई। इनमें जेबीटी के 532, भाषा अध्यापकों के 35, शास्त्रियों के 133, टीजीटी (कला) के 104, टीजीटी (नाॅन मेडिकल) के आठ और टीजीटी (मेडिकल) के सात पद शामिल हैं। यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में पैरा कार्यकर्ताओं के 1578 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें 417 पैरा पम्प आॅपरेटर, 287 पैरा फीटर और 874 बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता शामिल हैं। इन पदों को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य…