Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए औद्योगिक उपक्रमों के 13 प्रस्तावों और वर्तमान इकाइयों के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें लगभग 440.34 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे लगभग 1025 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र में 249.50 करोड़ रुपये के 11 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिन्हें कांगड़ा, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, ऊना और शिमला में स्थापित किया जाएगा। प्राधिकरण ने जिन नए प्रस्तावों को मंजूर किया है, उनमें इंजेक्शन की शीशियां निर्मित करने के…

Read More

शिमला। सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने आज यहां बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यो के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध, गुणवतायुक्त तथा पारदर्शिता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लोगो को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जानकारी दी कि जिला में मनरेगा कार्यक्रम के तहत अब तक 70 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है तथा इस कार्यक्रम के तहत जिला में 35 करोड़ की राशि व्यय…

Read More

शिमला। आज यहां राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन वाली प्रत्येक प्रमुख परियोजना के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीटर के पश्चात् 7,242 करोड़ रुपये के निवेश के 139 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिससे कुल निवेश एक लाख करोड़ से अधिक पहुंच गया है। विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन परियोजनाओं पर सही तरीके से कार्य शुरू किया जाए जिनका प्रदर्शन ‘ग्राउंड बे्रकिंग’ समारोह में किया…

Read More

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल को जगत प्रकाश नड्डा ने सौंपी है यह जिम्मेवारी नाहन। आखिरकार माह पहले प्रकाशित की गई खबर कि अब पुष्टि हो ही गई है। केंद्रीय व प्रदेश के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो 18 जनवरी को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री वह उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल डॉ राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा संगठन की कमान का दायित्व सौंप सकते हैं। जानकारी यह है कि 17 जनवरी को नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा। अब केवल एक ही नाम नॉमिनेशन के लिए है जो कि मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष व नाहन के वर्तमान विधायक डॉ राजीव बिंदल…

Read More

शिमला। मंडी जिले के नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के लिए आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। हिमाचल सरकार की ओर से पर्यटन और नागरिक विमानन युनूस जबकि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से कार्यकारी निदेशक, योजना एच.एस बलहाड़ा ने प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का विकास संयुक्त उद्यम कम्पनी (जेवीसी) के माध्यम से किया जाएगा जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 51 प्रतिशत हिस्सा होगा जबकि 49 प्रतिशत राज्य सरकार या इसकी…

Read More

शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला जल प्रबंधन निगम के साथ बैठक की जिसमें शिमला शहर के वासियों को प्राप्त पानी के बढ़े हुए बिलों पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिमला जल प्रबंधन निगम को इन बिलों की जांच करने तथा उचित कदम उठाने को कहा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में हर संभव प्रयास किए हैं। पानी मानव जीवन के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है तथा इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है।…

Read More

विद्यार्थी जीवन से ही स्वच्छता को व्यवहारिक रूप में लाएंः-डा. परूथी  नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन मे जो महत्व शिक्षा और खेल का है वही महत्व स्वच्छता का भी है उन्होने सभी विद्यार्थियों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने वह नशे जैसी कुरितियों से दूर रहने और स्ंवय को फिट इंडिया मूवमैट से जोडकर अपने को निरोगी बनाने का आहवाहन किया। इस अवसर पर उन्होने विद्यार्थियों को ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता कार्यक्रम की सफलता के बारे में विस्तार से बताते…

Read More

नाहन। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान बिक्रमबाग व देवनी पंचायतो में विभिन्न विकासात्मक योजनाओ पर 28 करोड 50 लाख से अधिक राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिक्रमबाग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए दी। उन्होने कहा कि सुकेती से खजूरना सडक को चौडा तथा पक्का करने पर 11 करोड रूपये की राशि व्यय की जा रही है जबकि सलानी-देवनी सडक के मारकंडा नदी पर 9 करोड 25 लाख रूपये की लागत से पुल का निर्माण कर इसका लोकापर्ण किया गया…

Read More