Author: Himachal Varta

नयी दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है। कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को इसका ऐलान किया। पार्टी की ओर से इस संदर्भ में लिखित आदेश भी जारी किये गये हैं। इससे पहले, शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में सीएलपी लीडर के नाम को लेकर चर्चा हुई थी। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर चंडीगढ़ आये मधुसूदन मिस्त्री ने सभी विधायकों से वन-टू-वन बातचीत की थी। बैठक में…

Read More

भारत में उपस्थिति का यह सर्वाधिक उपयुक्‍त समय है : प्रधानमंत्री थाईलैंड 4.0 भारत की प्राथमिकताओं का पूरक है और साझेदारी के महत्‍वपूर्ण अवसर प्रदान करता है : प्रधानमंत्री वाणिज्‍य और संस्‍कृति में विश्‍व को निकट लाने की शक्ति है : प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज थाईलैंड में आदित्‍य बिड़ला समूह के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में भाग लिया। आदित्‍य बिड़ला समूह के अध्‍यक्ष श्री कुमार मंगलम बिड़ला ने थाईलैंड में समूह के स्‍वर्णजयंती समारोह में शामिल होने को लेकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। समारोह में उपस्थित सरकारी अधिकारियों और उद्योगजगत…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्री प्रायुत्‍त चान–ओ-चा तथा इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति श्री जोको विडोडो के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकों में हिस्‍सा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने दोनों देशों के नेताओं के साथ सहयोग बढ़ाने के उपायों के बारे में चर्चा की।

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (फील्ड) डॉ. कुलदीप सैनी तथा संयुक्त निदेशक (प्रकाशन) श्रीमती राज पन्नू को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। डॉ. कुलदीप सैनी ने विभाग में फरवरी,1997 में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं आरम्भ की थी। वे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, सोनीपत तथा भिवानी इत्यादि जिलों में सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। संयुक्त निदेशक (प्रकाशन) श्रीमती राज पन्नू ने भी 1997 में ही जिला सूचना जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में विभाग में अपनी…

Read More

नाहन। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला गोपाष्टमी पर्व इस वर्ष सोमवार 4 नवंबर को नाहन-कालाअम्ब मार्ग स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में मनाई जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परुथी ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति नाहन द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण पहली बार गौ चारण के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि जो भारत कभी अहिंसा, सत्य, प्रेम, करुणा, दया और परोपकार जैसी वसुदेव कुटुंबकम की भावनाओं का संदेश वाहक था वहीं भारत आज पशुओं के प्रति…

Read More

नाहन। बीते कल को थाना राजगढ़ मे टकु राम निवासी काटु तहसील राजगढ़ ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 28.10.19 को एक व्यक्ति बालक राम निवासी रूईजा पाँच लोगों के साथ रात करीब एक बजे इसके घर मे घुस कर इसके साथ मारपीट की व इसके भाई को गौशाला मे बंद कर दिया तथा इसके घर मे रखी अपनी मशीन को उठा कर ले गए। जिसपर उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना राजगढ़ में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच जारी है। दूसरी ओर 31.10.2019 को पुलिस थाना शिलाई की टीम ने यातायात निरीक्षण के दौरान रोनहाट रोड शीलाई के नजदीक…

Read More

नाहन। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय नाहन द्वारा आज नाहन में मध्यम व लंबी दूरी की नकद पुरस्कार राशि दौड़ों का आयोजन किया गया। इन दौड़ों में 13 से 15 वर्ष तथक 16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में नाहन जिला विभिन्न स्कूलों से आये 130 से अधिक लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। इन दौड़ों का आयोजन नाहन स्थित शमशेर बिला राउड़ के मध्य किया गया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व विजेताओं को सम्मानित किया। दौड़ों के परिणाम निम्न प्रकार रहे। 5000 मीटर…

Read More

रेणुका जी। अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के लिए प्लाटों के आवंटन का कार्य लगातार जारी है। बाहरी राज्यों से आने वाली व्यापारी इस मेले में खासी रुचि ले रहे हैं। मेला मैदान में प्रथम पंक्ति के 345 प्लाटों में से करीब 320 प्लाट बोली के माध्यम से बेचा जा चुका है, वहीं पिछली पंक्ति के प्लाटों के लिए भी काफी कारोबारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्लाटों के आवंटन का कार्य देख रहे मेला प्रभारी तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही शेष बचे प्लाटों को भी बेच दिया जाएगा। वहीं गिरी नदी पर बनने वाले अस्थाई पुल का…

Read More