Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज रिज मैदान पर संकल्प दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट और उप-महापौर राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, पार्षद, जिला प्रशासन के अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने आज भारत के लौह-पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 144वीं जयंती पर याद किया, जिसे राष्ट्रीय…

Read More

  नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के परूथी ने नाहन के चौगान में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जंयती पर रन फॉर यूनीटी के लिए विभिन्न स्कूलो के छात्र एंव छात्राओं, पुलिस विभाग, और विभिन्न विभागाें के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि रन फोर यूनिटी का लक्ष्य सभी नागरिको को एक दिशा में चलकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य को पूरा करना है उन्होनें कहा कि सरदार पटेल हमारे लिए प्ररेणा के सो्रत है जिन्होनें पूरे देश के लिए एकता अखंडता का सपना देखा था । उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर…

Read More

सर्व सम्मति से चुने जाने पर सभी ने दी बधाई नाहन। नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में श्री प्रताप ठाकुर को सर्व सम्मति से मंडल का अध्यक्ष चुना गया। मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए केवल एक ही नामांकन श्री प्रताप ठाकुर की ओर से दाखिल किया गया। अन्य किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। लिहाजा श्री प्रताप ठाकुर को सर्व सम्मति से मंडल अध्यक्ष चुन लिया गया। नाहन भाजपा मंडल चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंद राम कश्यप ने यह जानकारी प्रदान की। श्री नंद राम कश्यप ने बताया…

Read More

श्री रेणुका जी। ददाहू के साथ लगती गिरी नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। रेणुका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ददाहू से पांच किलोमीटर दूर स्थित गिरिनगर पावर हाउस के जटौन बांध परियोजना के समीप बुधवार को एक शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। बांध  पर तैनात कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय दयाराम उर्फ दैय्या के तौर पर…

Read More

श्री रेणुका जी। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर मेला मैदान में सामने के 224 प्लॉटों की बिक्री हो चुकी है। इससे रेणुका विकास बोर्ड को 24 लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। अभी तक के सभी प्लॉटों को बोली पर दिया गया है। प्लॉटों की खरीद को लेकर दूसरे दिन भी व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। बुधवार को दूसरे दिन 75 प्लॉटों की बिक्री की गई। इससे बोर्ड को 9 लाख रुपये की राशि मिली है। जबकि पहले दिन 150 प्लॉटों की बिक्री से 15 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। मेला मैदान में पहली पंक्ति में…

Read More

श्री रेणुका जी। ददाहू बाजार में एक करियाना की दुकान से करीब ₹15000 उठाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुकानदार का कहना है कि वह दुकान के साथ लगती एक अन्य हलवाई की दुकान पर हाथ धोने के लिए गए थे इतनी देर में कोई व्यक्ति उनकी दुकान में आकर गल्ले में रखें ₹15000 चुरा कर ले गया। उन्होंने इस बारे पुलिस में शिकायत भी की है। थाना प्रभारी देवी सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बस अड्डे के नजदीक करियाना की दुकान करने वाले नथुराम गोयल ने दुकान के गले से पैसे चोरी…

Read More

नाहन। विधान सभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने आज रेणुका विधान सभा क्षेत्र के अर्न्तगत ग्राम पंचायत काडों कांसर के मेहत गांव मे 8 लाख 70 हजार की लागत से बनाऐ गये राजकीय माघ्यमिक पाठशाला मेहत के अतिरिक्त भवन का उद्वघाटन करते हुए कहा कि निष्काम व निःस्वार्थ भाव से सेवा करना ही वर्तमान सरकार का लक्ष्य है। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐ चलाई जा रही है उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के अर्न्तगत वर्ष 2021 तक प्रदेश के हर घर को…

Read More

नाहन। विधान सभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने भाईदूज के अवसर पर रामाधौण पंचायत में आयोजित लाई माता मेले के 36 वे समापन्न समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए रामाधौण पंचायत के 15 लाख से बने नवनिर्मित भवन का उद्वघाटन कर ग्राम वसियो का समर्पित किया । इस अवसर पर डा0 बिंदल ने लोगो को भैयादूज की बधाई देते हुए कहा कि धौण में पटवार वृत खोलने के लिए जल्दी प्रस्ताव सरकार को भेजा जायेगा उन्होनें कहा कि रामाधौण पंचायत को जोडने वाली सभी सडको के कार्य को भी प्राथमिकता के अधार पर पूरा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में…

Read More