शिमला। हिमाचल कल्याण सभा का 49वां वार्षिक समारोह दिल्ली में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए केन्द्रीय वित्त और कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभा द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभा के अध्यक्ष डी.डी. डोगरा के दृढ़ संकल्प और इरादों से दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परम्परओं को संजोए रखने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…
Author: Himachal Varta
शिमला। वर्ष 2020-21 के बजट के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए दूसरे सत्र में मण्डी और किन्नौर जिलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ये बैठकें प्रदेश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें ताकि लक्षित वर्गों तक इनका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विचार करेगी कि विधायकों की प्राथमिकता बैठकें वर्ष में दो बार आयोजित हो ताकि उनकी प्राथमिकताओं वाले कार्यों…
शिमला। राज्य एवं आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण परवाणु प्रवर्तन क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त के एक दल ने विभाग के जेसीएसटीई यू.एस. राणा के निरीक्षण में आज बरोटीबाला में एक इकाई में छापा मारकर आवक आपूर्ति के 4.5 करोड़ रुपये के फर्जी बिल ज़ब्त किए हैं। अब तक, ऐसी 09 फार्मा इकाइयों में छापों के दौरान 40 करोड़ रुपये के फर्जी बिल ज़ब्त किए जा चुके हैं। एक ऐसे ही छापे के दौरान 61 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है जिसके बारे में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। उन…
राज्य के चैरिटेबल/वैलफेयर सोसाइटियों और होस्टलों को भी बी.पी.एल. मूल्य पर गेहूँ और चावल उपलब्ध करवाए जाएंगे चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा अपने मैनीफैस्टो के अधीन चिप वाला राशन कार्ड बनाकर देने की योजना अधीन राज्य में योग्य लाभपात्रियों के स्मार्ट राशन कार्ड (चिप वाला) बनाने सम्बन्धी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी आज यहाँ अनाज भवन में खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा गठित मंत्रीयों के सलाहकार ग्रुप की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्री भारत भूषण आशु कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं सिविल सप्लाई द्वारा दी गई। मीटिंग में कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, श्रीमती…
अकाली दल को केंद्र में सत्ताधारी गठजोड़ से नाता तोडऩे के लिए कहा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार द्वारा भारत में सिखों के महफूज़ न होने संबंधी की गई टिप्पणी पर गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए जत्थेदार साहिब से अपील की कि उनकी तरफ से अकालियों पर केंद्र के सत्ताधारी गठजोड़ के साथ अपने सभी नाते तोडऩे के लिए दबाव डाला जाये क्योंकि मुल्क में अल्पसंख्यकों के बीच सुरक्षा की भावना को यकीनी बनाने में केंद्र सरकार नाकाम रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे वह ख़ुद श्री अकाल तख़्त…
चंडीगढ़। श्री कमलदीप सिंह ने आज यहाँ खेल और युवक सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, स्वपास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू, वन एवं वन्य जीव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत, डॉ. राज कुमार वेरका, संसद मैंबर श्री आनन्दपुर साहिब श्री मनीष तिवारी, संसद मैंबर खडूर साहिब श्री जसबीर सिंह गिल और संसद मैंबर फतेहगढ़ साहिब डॉ. अमर सिंह की मौजूदगी में पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया। राणा गुरमीत सिंह सोढी ने इस मौके पर नव नियुक्त चेयरमैन को…
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा कस्बा ललतों कलाँ, ज़िला लुधियाना स्थित पावरकॉम के कार्यालय में तैनात सहायक लाईनमैन माधो राम को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लाईनमैन माधो राम को शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह निवासी गाँव दोलों कलाँ की शिकायत पर 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त लाईनमैन द्वारा जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलने के बदले 6000 रुपए की माँग की गई है और…
शिमला। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 7900 करोड़ रुपये का राज्य योजना आकार प्रस्तावित किया गया है। यह 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ वर्ष 2019-20 की तुलना में 800 करोड़ रुपये अधिक है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों के विधायकों के साथ आगामी बजट के लिए उनकी प्राथमिकताएं निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र सरकार से 6900 करोड़ रुपये की सात प्रमुख बाह्य आर्थिक सहायता प्राप्त परियोजनाएं स्वीकृत करवाने में सफल हुई है। इनमें पर्यटन विकास, बागवानी विकास, पेयजल संवर्धन,…