शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि सक्षम गुड़िया बोर्ड हिमाचल प्रदेश को अपने दिशा निर्देश बनाने चाहिए ताकि राज्य में लड़कियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए विभिन्न गतिविधियां शुरू की जा सकें। मुख्य सचिव आज यहां सक्षम गुड़िया बोर्ड हिमाचल प्रदेश की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बोर्ड को शुरूआती तीन महीनों के लिए योजना तैयार करनी चाहिए, जिसमें प्रदेश सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी। सरकार द्वारा लड़कियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई इस पहल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, गृह तथा वित्त विभाग हितधारक हैं। बैठक…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी में 209 करोड़ रुपये से भी अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किए व आधारशिलाएं रखीं। इससे पहले, होली हैलीपैड पर मुख्यमंत्री के आगमन पर पारम्परिक परिधानों में सुसज्जित स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 2750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 240 मैगावाट की कुठेड़ जल विद्युत योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 4 करोड़ रुपये की लागत से डली से नाहा सड़क के मैटलिंग व टारिंग कार्यों तथा 5.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित…
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि केन्द्र और राज्य प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल (एन.एस.पी.) पर वर्ष 2019-20 के लिए आॅनलाइन आवेदन पंजीकरण और प्रार्थना पत्र जमा करने की तिथि को बढ़ाया गया है। यह योजना अब 31 दिसम्बर, 2019 तक खुली रहेगी जबकि दोषपूर्ण सत्यापन और संस्थान सत्यापन 15 जनवरी, 2020 तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केंद्र प्रायोजित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, ओबीसी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक…
नाहन। नाहन निर्वाचन क्षेत्र की कौलावाला भूड़-लवासा चौकी सड़क को चौडा तथा पक्का करने पर साढ़े आठ करोड़ की राशि व्यय की जा रही है और इस सडक का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है जिसे इस वर्ष जनता को समर्पित कर दिया जाएगा इसके अतिरिक्त कौलावा ला भूड सडक पर मझाड़ा पुल के निर्माण पर साढ़े सात करोड़ की राशि व्यय की जा रही है और इस पुल का भी इसी वर्ष लोकार्पण कर दिया जाएगा । यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज जंगला भूड़ में भैयादूज के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय मेले के अवसर…
नाहन। नाहन शहर को सुन्दर तथा स्वच्छ बनाये रखने में नगर परिषद नाहन के स्वच्छता ग्रही (सफाई कर्मचारी) महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज एसएफडीए हॉल नाहन में लॉयस क्लब नाहन द्वारा नगर परिषद नाहन के स्वच्छता ग्रही (सफाई कर्मचारी) के सम्मान मे आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारी पर्यावरण रक्षक के रूप में कार्य कर रहे है । उन्होने कहा कि लॉयस क्लब समाज सेवा पूरे सम्पर्ण तथा निःस्वार्थ भाव से कर रहा है जिसके लिए यह क्लब बधाई का पात्र है। उन्होनें…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि प्रदेश में किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती को अपनाने में बागवानी की प्रमुख भूमिका है। किसानों के लिए प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत आने वाली विभिन्न फसलों से संबंधित पद्धतियों की एक सूची बनाई जानी चाहिए। प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रशिक्षित किसानों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किए जाने चाहिए। डाॅ. बाल्दी आज यहां प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत जैविक तथा शून्य बजट प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गठित राज्य स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भाई-बहन के स्नेह का यह पर्व समाज में एकता एवं भाईचारा लाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाई दूज का यह त्यौहार जहां एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं यह समाज में प्रेम व स्नेह का संदेश भी देता है।
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 29 अक्तूबर 2019 को दोपहर 3 बजे जंगलाभूड में भाई दूज के अवसर पर आयोजित मेले तथा सांय 5 बजे भाई दूज मेला धौण में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ राजीव बिंदल 30 अक्तूबर को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत बिरला में चोरी माता मेला में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगें।