जिला के सभी विद्यालयों के नौवीं से बारहवीं तक के छात्र व छात्राएं ले सकेंगे हिस्सा, कलात्मक कौशल का होगा विकास नाहन। जिला सिरमौर शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में 5 नवंबर से 6 नवंबर तक जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शिरकत करेंगे। कला उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के कलात्मक कौशल का विकास करना है। कार्यक्रम की बाबत जानकारी देते हुए कला उत्सव समन्वयक राकेश शर्मा ने बताया कि इस कला उत्सव प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा…
Author: Himachal Varta
नाहन। 7 से 12 नवम्बर तक होने वाले अर्न्तराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने देते हुए बताया कि डॉ0 बिंदल 7 नवम्बर को दोपहर 1ः30 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल होकर मेले का शुभारंभ करेंगे तथा इसके पश्चात सांय 5ः30 बजे विभिन्न विकासात्मक प्रर्दशिनियों का उद्घाटन करेंगे व सांय 6ः00 बजे रेणुमंच पर द्वीप प्रज्जलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेगे।
नाहन। श्री रेणुकाजी अर्न्तराष्ट्रीय मेले में 7 से 12 नवम्बर, 2019 तक होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस वर्ष मेले में स्थानीय एवं प्रदेश के अन्य जिला के सभी लोक कलाकारों को हिमाचली वेषभूषा में ही कार्यक्रम देना अनिवार्य होगा । यह जानकारी अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचली लोक कलाकार अक्सर अपनी वेशभूषा को छोड़कर पाश्चातय वेश-भूषा को अपना रहे हैै जोकि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृति पर एक कुठाराघात है और इस विषय में जनता की प्रतिक्रियाऐं प्राप्त हो रही है। इस वर्ष मेले में उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु…
नाहन। जिला दण्डाधिकारी डॉ0 आर0के0 परूथी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी 07 नवम्बर से 12 नवम्बर, 2019 तक बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा तथा इस मेले में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी आस्था एवं श्रद्धा के साथ श्री रेणुका जी में आते है। उन्हांेने बताया कि यह मेला आम जन-मानस, श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना एवं आस्था का प्रतीक है जिसके दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में 07 से 12 नवम्बर, 2019 के दौरान मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मांस व मछली की बिक्री की दुकानें नहीं लगेंगी जिससे मेले के…
जिला लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत कोलोंग भारत नेट परियोजना के तहत जुड़ने वाली पहली पंचायत बनी शिमला। राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति जिला में भारत नेट परियोजना के तहत सेटेलाईट आधारित वीसैट लिंक के माध्यम से हाई स्पीड इंटरनेट कनैक्टिविटी उपलब्ध करवाना आरम्भ कर दी है। जिला लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत कोलोंग पहली पंचायत है जिसे आज इंटरनेट सुविधा से जोड़ा गया इससे वहां के स्थानीय लोग पूरे वर्ष इंटरनेट की सुविधा से जुड़े रहेंगे क्योंकि इसके लिए आॅपिटकल फाइबर की आवश्यकता नहीं रहेंगी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इस सुविधा से जिला लाहौल-स्पीति के…
आयुष्मान योजना के सफल कार्यान्वयन पर पीठ थपथपाई शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अस्पताल मेें आने वाले रोगियों के साथ चिकित्सकों का मानवीय पहलु जरूरी है जो उसे आत्मिक बल देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे पुराने इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में प्रदेश के हर हिस्से से आने वाले रोगियों की देखरेख तो हो रही है लेकिन यहां स्टाॅफ की कमी और इसे विस्तार देने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने आज प्रातः इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल का दौरा किया और रोगियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर का दौरा…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश के प्रथम केन्द्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर आज यहां राज्य सचिवालय परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह दिन देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और हमें देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए वास्तविक और संभावित खतरों का सामना करने के लिए देश की ताकत और प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि आज भारत सरदार पटेल के कारण ही भारत एकजुट है, क्योंकि उन्होंने देश को स्वतंत्रता मिलने…
शिमला। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के अंतर्गत अल्पावधि कौशल प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत राज्य के 21 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए हैं। इससे पूर्व, 12 राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं और इस प्रकार अब तक 33 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम आईटीआई में अल्पावधि प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम आईटीआई की अधोसंरचना और क्षमता को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर…