Author: Himachal Varta

ग्लोबल इंवेस्टर मीट का उद्घाटन निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त नयी दिल्ली/शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान, राज्यपाल ने प्रधानमंत्री द्वारा जिला कांगडा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का उद्घाटन करने के आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 85 हजार करोड़ के समझौता ज्ञापन को हस्ताक्षरित करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस सम्मेलन के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश में आयोजित हो रही पहली इंवेस्टर्स मीट यादगार बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवम्बर को इंवेस्टर्स मीट का शुभारम्भ करेंगे जबकि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 नवम्बर को इसके समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री भी इसमें भाग लेंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट…

Read More

नाहन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वृद्धजन दिवस के बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परुथी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का सबसे मजबूत स्तंभ है। डॉ0 परूथी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक दिवस बनाने का उद्देश्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के अलावा उनके वर्तमान समस्याओं के बारे में जनमानस में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज परिवार, समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव के बिना संभव नहीं हो पाएगा। इस बैठक में जिला सिरमौर के विभिन्न…

Read More

शिमला। पर्यावरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग सभी हितधारक विभागों के साथ 4 से 20 नवम्बर, 2019 तक शिमला एवं मनाली में ‘हाॅर्न नाॅट ओके’ अभियान चला रहा है। यह अभियान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा गत वर्ष अगस्त माह में पर्यटकों और आम नागरिकों में मनाली व शिमला शहरों में ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आरम्भ किया गया था। निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डी.सी. राणा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को भी प्रार्थना सभा के दौरान ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों को लेकर लेक्चर दिए जायेंगे। विद्यार्थियों को हाॅर्न…

Read More

हिमाचल प्रदेश के पांच ज़िलों में जन मंच आयोजित शिमला। प्रदेश के पांच ज़िलों हमीरपुर, शिमला, मंडी, ऊना और बिलासपुर में रविवार को जन मंच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 620 से अधिक शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने ज़िला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेरा गांव में जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र…

Read More

धर्मशाला। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि पालमपुर नगरपालिका को शीघ्र ही नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को नगरोटा बगवां स्थित राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम टेकशिला-2019 के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दी। राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां व राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंनेे कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं के हुनर को तराश…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के विभिन्न जिलों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ और ‘बहुत बुरी’ बताई गई है। कोहरे के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में दृष्यता कम हो गई है। राज्य में किसान पराली जलाने पर लगे प्रतिबंध की लगातार अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक पंजाब के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है। कई जिलों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ रही। बठिंडा में वायु गुणवत्ता सबसे रही, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 रहा। इसके बाद लुधियाना (302), जालंधर (278), अमृतसर (274) और पटियाला…

Read More

पिंजौर। पिंजौर गुरूद्वारा मंजी साहिब में शनिवार को श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष्य में महान नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा को गुरूद्वारा कमेटी द्वारा सरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन पिंजौर, कालका मेन बाजार, बिटना रोड, नालागढ़ रोड से गुजरा, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रांतीय महासचिव मनवीर कौर गिल और प्रधानमन्त्री जन कल्याण योजना प्रचार अभियान राष्ट्रीय युवा महासचिव अमित राजपाल को भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गतका पार्टी ने हैरतंगेज करतब दिखाये।

Read More