Author: Himachal Varta

जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में कार्बन फिटनेस सेंटर के जाने माने अभिनेता और इंटरनेशनल स्तर के बॉडी बिल्डर पुनीत संधू ने उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते हुए पुनीत संधू ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है इसलिए युवाओं को नशे का त्याग कर अपनी सेहत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिसके लिए कसरत के साथ योगा व शुद्ध आहार सेहत के लिए अति जरूरी है। उन्होंने आगे कहा के युवाओं को अपनी सेहत बनाने के लिए दवाओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि सेहत बनाने वाली दवाएं शरीर पर बुरा प्रभाव डालती हैं। उन्होंने कहा कि हर इंसान…

Read More

मोहाली। पंजाब राज्य महिला कमिशन चंडीगढ़ की चेयरपर्सन मनीशा गुलाटी ने सोमवार को सत नारायण मंदिर मटौर का दौरा किया और महिला मंडल के मैंबरों से उनकी समस्याएं सुनीं। मंडल प्रधान दयावंती बांसल व मीत प्रधान आभा बांसल ने सनातन धर्म वैलफेयर सोसायटी के प्रधान पर महिलाओं को तंग परेशान करने व शौचालय को ताला लगाने का मुद्दा उठाया जिस पर पंजाब राज महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीशा गुलाटी ने मंदिर कमेटी को मंगलवार कार्यालय में बुलाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी तरह का अभद्र व्यवहार बर्दाशत नहीं किया जएगा। वहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद थाना मटौर…

Read More

जीरकपुर। जीरकपुर में गाजीपुर रोड पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सड़क के बीच लगे पेड़ से मोटरसाईकिल के टकराने के कारण हुई है। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अलाउद्यीन शाह (32) निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है जो अपने पीछे विधवा पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार राज मिस्त्री का काम करने वाले मजीह उल शाह और उसका साला अलाऊदीन शाह बाइक से…

Read More

धर्मशाला। धर्मशाला में कूड़े-कचरे की बदौलत परेशानी की जिंदगी जी रहे सुधेड़ के लोगों ने अब जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। गुस्साये लोगों ने सोमवार सुबह 10 बजे से करीब साढ़े 11 बजे तक धर्मशाला को पूरी तरह से जाम कर अपना विरोध जताया। सुधेड़ के सैकड़ों लोगों ने धर्मशाला में पड़ रही कड़ाके की ठंड को भी धता बताते हुए शहर की मुख्य चौक गांधी वाटिका चौक पर प्रदर्शन करते हुए शहर के हाईवे को जाम कर दिल्ली, शिमला और चंडीगढ़ समेत हर जगह से धर्मशाला में आवाजाही…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी स्कीम आरंभ हो गई है। इस स्कीम के आरंभ हो जाने से अब राशनकार्ड धारक प्रदेश के किसी भी उचित मूल्य की सरकारी दुकान से अनुदानित राशन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से इस योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में ही माईजीओवी पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। माईजीओवी पोर्टल भारत के विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की अभिनव पहल है।…

Read More

शिमला। हिमाचल कल्याण सभा का 49वां वार्षिक समारोह दिल्ली में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए केन्द्रीय वित्त और कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभा द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभा के अध्यक्ष डी.डी. डोगरा के दृढ़ संकल्प और इरादों से दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परम्परओं को संजोए रखने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्मदिवस पर आज यहां मिनी मैराथन का आयोजन किया। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मैराथन दौड़ आयोजित करने के लिए सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कर्मचारियों को व्यस्त दिनचर्या के बीच राहत पहुंचाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में कर्मचारियों ने सरकार के लिए महत्वपूर्ण…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां टुटीकण्डी में नगर निगम की पार्किंग में स्थापित मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के समाधान में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इससे लोगों को घर बैठे ही आॅनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिली है और सरकारी कार्यालयों में लोगों की संख्या घट गई है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से लोगों के समय और धन की बचत भी हो रही है। उनकी समस्याओं का निवारण बिना विलम्ब किया जा रहा है क्योंकि सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की…

Read More