कुछ करो सरकार पांवटा साहिब। ‘आजा मेरे बालमा तेरा इंतजार है’ गाने की उक्त लाइनें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पर भी फिट लगती है, जहां अल्ट्रासाउंड मशीन को डेढ़ साल से रेडियोलाजिस्ट का इंतजार है, इसके न होने से यह मशीन धूल फांक रही है, जबकि खासकर गरीब मरीज प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर हैं। 600-700 में लूटे जा रहे हैं। रेडियोलाजिस्ट का करीब डेढ़ साल पूर्व चंबा ट्रांस्फर होने के बाद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए इस पद पर कोई नियुक्ति नहीं हुई हैं। इसका सीधा असर यहां लगी अल्ट्रासाउंड मशीन व उससे जांच करवाने वाले…
Author: Himachal Varta
मिठाईओं की दुकानों में साफ़-सफ़ाई में सुधार – पन्नू चंडीगढ़। मिलावटखोरी के दोषों से बाहर आने के लिए हलवाई ऐसोसीएशनें स्वैच्छा से फूड सेफ्टी कमिश्नरेट के पास उनकी दुकानों की जांच के लिए विनतियाँ लेकर आ रही हैं, यह जानकारी पंजाब के खाद्य एवं ड्रग प्रबंधन कमिश्नर स. काहन सिंह पन्नू ने दी। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर हलवाई एसोसिएशनों का मानना है कि कुछ मिलावट करने वाले दुकानदारों के कारण सभी व्यापारियों का अक्स खऱाब हो रहा है। स. पन्नू ने बताया कि लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए हलवाई दीवाली के त्योहार से पहले अपने उत्पादों की…
नाहन। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2019 के लिए आज श्री रेणुकाजी के कुब्जा पेविलियन में लोक कलाकारों के ऑडिशन का आयोजन किया गया। संगडाह उपमंडल के कलाकारों के लिए आयोजित इस ऑडिशन में कुल 67 लोक कलाकारों ने भाग लिया। इससे पूर्व गत दिवस शिलाई उपमंडल के कफोटा में शिलाई और पांवटा साहिब उपमंडल के लोक कलाकारों के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया था, जिसमें इन दोनों मंडलों के 70 कलाकारों ने भाग लिया और रेणुका विकास बोर्ड द्वारा गठित ऑडिशन कमेटी में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की संगीत प्राध्यापक डॉक्टर सविता सहगल, सूचना जन संपर्क विभाग से गीत एवं नाटक…
नाहन। सिरमौर जिला की 55-पच्छाद (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को हुए मतदान की मतगणना के दृष्टिगत 24 अक्तूबर को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी सिरमौर श्री डॉ0आर0के0परूथी द्वारा अपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 24 अक्तूबर, को प्रातः 6 बजे से लेकर मतगणना पूर्ण होने तक आग्नेय शस्त्र, हथियार को साथ लेकर चलने और अन्य विस्फोटक सामग्री को रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होने कहा कि यह आदेश कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने वाले सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगें…
शिमला। राज्य के उद्यमी प्रदेश के ‘ब्राण्ड एम्बेस्डर’ हैं और प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से 7 व 8 नवम्बर को धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिवस जिला सोलन के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और विकास में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रदेश में न केवल लाखों युवाओं को रोज़गार…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवा वर्ग का आह्वान किया है कि वे अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें ताकि वे भविष्य में देश एवं प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। राज्यपाल गत सांय सोलन जिला के कंडाघाट में राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन एवं समर्पण के साथ ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। युवाओं के लिए सफलता प्राप्त करने का यही मूलमंत्र है। उन्होंने युवाओं से…
शिमला। परिवहन विभाग ने सभी सरकारी, निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने एवं हिमाचल प्रदेश को शून्य चालान राज्य बनाने के उद्देश्य से नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इस प्रतियोगिता का विषय ‘आओ सड़क सुरक्षा को अपनी संस्कृति और हिमाचल को शून्य चालान राज्य बनाएं’ बनाएं रखा गया है। उन्होंने कहा कि नारा लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रथम नवम्बर से 30 नवम्बर, 2019 तक प्रतिभागी अपने नारे भेज सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रथम नवम्बर, 2019 को…
नाहन। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से जिला न्यायिक परिसर नाहन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपभोक्त फॉरम शिमला के अध्यक्ष श्री एस0सी0कैंथला ने की। शिविर की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि उपभोक्त सरंक्षण अधिनियम-2019 के तहत उपभोक्ता कहीं से भी खरीदे गए सामान से संबंधित शिकायत अपने स्थानीय जिला उपभोक्ता संरक्षण अदालत में कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला उपभोक्ता अदालत में उपभोक्ता आयोग एक करोड़ तक के सामान की शिकायत दर्ज करवा सकता है जो पहले 20 लाख रूपये थी।…