नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गायेल से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नवंबर माह में धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया और आग्रह किया कि इस आयोजन के लिए केंद्र से पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने इससे पूर्व पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय से राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और प्रधान सचिव सूचना एवं जन संपर्क संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में लोकसभा के सीईओ आशीष जोशी, राज्यसभा टेलीविजन के सीईओ मनोज पांडे और प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति से भेंट की। संजय कुंडू, जिन्हें 7-8 नवंबर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए गठित मीडिया समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, ने इस मीट की व्यापक कवरेज के लिए लोकसभा टेलीविजन, राज्यसभा टेलीविजन, दूरदर्शन और प्रसार भारती के सक्रिय सहयोग का आग्रह किया क्योंकि राष्ट्रीय मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में इन सभी चैनलों…
सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला संपन्न शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जैसी संगति और संस्कार मिलते हैं बच्चे वैसे ही बनते हैं। हिमाचल शिक्षा समिति सम्पूर्ण हिमाचल में अनुशासित तथा संस्कार रूपी ज्ञान का प्रकाश फैला रही है। राज्यपाल आज शिमला के विकासनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में हिमाचल शिक्षा समिति प्रशंसनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विद्या भारती का कार्य…
72.85 प्रतिशत रही मतदान प्रतिशतता नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अ0ज0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 113 मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चूकी है। 113 मतदान केन्द्रों में सम्पन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद 55-पच्छाद (अ0ज0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मंे कुल 72.85 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने बताया कि विधानसभा उप-चुनाव के लिए कुल 53844 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 28709 पुरूष जबकि 25135 महिला मतदाओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्र पर मत डाले। इनमें बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं के अलावा व्योवृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं…
नाहन। राज्य निर्वाचन आयोग शिमला की अधिसूचना के अन्तर्गत पंचायती राज संस्थाओं के उपनिर्वाचन- 2019 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना की अनुपालना में उपायुक्त, जिला सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी द्वारा भी निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस प्रारूप-17 पर जारी कर दिया गया है । नोटिस के मुताबिक जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के कुल 17 पद रिक्त हैं जिसमें विकास खण्ड शिलाई में पंचायत समिति वार्ड संख्या 15 नाया पंजौड तथा ग्राम पंचायत बकरास के उप प्रधान पद, विकास खण्ड संगडाह ग्राम पंचायत माईना घडेल के वार्ड नं0-01 व ग्राम पंचायत सैंज के वार्ड नं0-03 , विकास खण्ड…
पच्छाद में शाम तीन बजे तक 59 फीसदी वोट पड़े। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं हरियाणा में लगातार मतदान हो रहा है। सुबह से जारी वोटिंग के बीच कुछ शिकायतें भी सामने आईं। सफीदों में एक दिव्यांग वोटर को व्हीलचेयर नहीं मिली। कुछ जगह ईवीएम में भी खराबी आई। हालांकि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। चंडीगढ़ में आयोग की ओर से बताया गया कि हरियाणा में मतदान सामान्य रूप से चल रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने दी जानकारी। जिला स्तर पर शांतिपूर्ण को भारी तादाद में मतदान हो…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आध्यात्म की शक्ति चरित्र निर्माण के साथ-साथ व्यक्तित्व को ऊंचा कर देती है। चरित्र निर्माण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।राज्यपाल आज शिमला जिले के सुन्नी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान के द्विवार्षिक आध्यात्मिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राचीन गौरवमयी संस्कृति को समझना होगा। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग का ज्ञान दिया। योग जीवन जीने की क्रिया है। प्राचीन काल में यह जीवन शैली का एक प्रमुख अंग था। लेकिन, समय के साथ-साथ हम अल्ट्रा माॅडर्न के नाम पर अपने गौरवशाली ज्ञान…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों लाहौल स्पिति, किन्नौर और चंबा के पांगी तथा भरमौर की ऊंची चोटियों पर आज दोपहर बाद से रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। मौसम में आए ताजा बदलाव से राज्य का पूरा जनजातीय क्षेत्र कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है। मौसम में इस बदलाव का असर निचले क्षेत्रों में भी देखने को मिला है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते जहां लाहौल और स्पिति घाटी के बीच सड़क संपर्क अभी से बंद हो गया है वहीं मनाली…