शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, राज्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 22 अक्तूबर से दो-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हाॅलीडे होम में आयोजित की जा रही इस कार्यशाला का शुभारम्भ करेंगे। हिमालयी राज्यों के अधिकारियों सहित अन्य प्रतिभागी भी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। ‘आपदा जोखिम प्रबंधन चुनौती’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन उत्तराखण्ड, जम्मू और कश्मीर, केन्द्र शासित लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के हितधारकों के लिए किया जा रहा है जिसमें लगभग 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य…
Author: Himachal Varta
23 मतदान केन्द्रों में वेब केमरा से की जाएगी निगरानी नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होेने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत आज राजकीय महाविद्यालय राजगढ में निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी 560 अधिकारियों व कर्मचारियों जिसमें 2 महिला कर्मियों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन में नियुक्त 16 महिला अधिकारियों, 136 पीठासीन अधिकारियों, 136 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 272 मतदान अधिकारियों ने तीसरे व अंतिम पूर्वाभ्यास में भाग लिया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमण्डलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी पच्छाद नरेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पच्छाद उप-चुनाव में 23…
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने जारी की रैंकिंग नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अपनी स्वयं की परिकल्पना से साकार हुई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के बेहतर कार्यान्वयन में सिरमौर जिला ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 16 सितंबर से प्रदेश में शुरू की गई इस हेल्पलाइन के कार्यान्वयन व प्रगति को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी की गई पहली रिपोर्ट के मुताबिक सिरमौर जिला ने इस अवधि में दर्ज हुई विभिन्न शिकायतों में से 36.57 फीसदी शिकायतों का समाधान करके समूचे प्रदेश में अग्रणी स्थान हासिल किया है । उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी…
नाहन। 7 से 12 नवम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के आयोजन के लिए जिला सिरमौर के कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चुना जाएगा। यह जानकारी सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपमण्डलाधिकारी(ना0) नाहन विवेक शर्मा ने देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के कलाकारों को पहली बार ऑडिशन के माध्यम से योग्य कलाकारों का चयन किया जाएगा, जिससे कलाकारों के चयन में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि यह ऑडिशन सभी उपमण्डल स्तर पर आयोजित करवाए जाएंगे, जिसमें शिलाई एवं पांवटा साहिब के कलाकारों का ऑडिशन 22 अक्तूबर, 2019 को विश्राम गृह कफोटा…
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्सों के लिये परीक्षा शुल्क जमा कराने की तिथि बढ़ा दी है। अब कोई भी छात्र बिना लेट फीस के 30 अक्तूबर तक फार्म जमा करा सकेगा। इससे पहले अंतिम तिथि 17 अक्तूबर थी। पीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि 2075 रुपये लेट फीस के साथ 6 नवंबर तक फीस जमा करायी जा सकेगी जबकि 13 नवंबर तक 6075 रुपये लेट फीस के साथ भी परीक्षा शुल्क जमा कराया जा सकता है। 20 नवंबर तक 11075 और 25 नवंबर तक 22075 रुपये लेट फीस के साथ छात्र…
राजपुरा। सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध तौर पर ले जाई जा रही अग्रेंजी शराब की 600 बोतल बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पार्टी सरहिंद रोड गांव मिर्जापुरा के नजदीक गश्त कर रहे थी कि चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन को जब रुकने का संकेत किया और वाहन चालक ने जब वाहन भगाने का प्रयास किया तो वाहन बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस ने चालक आशीष कुमार निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर उसके वाहन की तलाशी ली तो पुलिस को चंडीगढ़ मार्का अग्रेंजी…
शिमला। प्रदेश सरकार ने 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश में पंजाब राज्य के 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं को वहां हो रहे उप-चुनाव के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष सवेतन अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों को नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी दिया गया है। इस विशेष सवेतन अवकाश के लिए…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बिलासपुर जिला के प्रमुख शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी वसंथा बंडारू भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्होंने नैना माता के दर्शन किए। उन्होंने उपायुक्त राजेश्वर गोयल को निर्देश दिए हैं कि वह मंदिर के लिए एक्सकलेटर की संभावनाएं पता कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उसे सरकार को भेज कर उस पर विचार किया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार से बात कर वहां एक…