चंडीगढ़। कुलपति और सिंडिकेट के बीच ढाई महीने की खींचतान और मनमुटाव के बाद पंजाब विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक ‘सौहार्दपूर्ण’ माहौल में हुई, जिसमें पिछले महीने के एजेंडा के अलावा टेबल एजेंडा भी क्लीयर कर लिया गया और वह भी पहले के मुकाबले कम वक्त की बैठक करके। कुलपति प्रो. राज कुमार भी बैठक में आज नरमी से पेश आये। पंजाब विश्वविद्यालय ने कैंपस के टीचर्स की तरह कालेज प्रिंसिपलों को 65 साल की आयु तक अब तक मिलने वाला सेवा विस्तार समाप्त कर दिया है। किसी भी कालेज के प्रिंसिपल चाहे वह कांस्टीचुएंट कालेज हो या एफिलिएटिड, 60 साल…
Author: Himachal Varta
नाहन। अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले-2019 के लिए जिला सिरमौर के कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चुना जाएगा। यह जानकारी सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपमण्डलाधिकारी(ना0) नाहन विवेक शर्मा ने देते हुए बताया किया कि जिला सिरमौर के कलाकारों को पहली बार ऑडिशन के माध्यम से योग्य कलाकारों का चयन किया जाएगा, जिससे कलाकारों के चयन में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि यह ऑडिशन सभी उपमण्डल स्तर पर आयोजित करवाए जाएंगे, जिसमें शिलाई एवं पांवटा साहिब के कलाकारों का ऑडिशन 22 अक्तूबर, 2019 को विश्राम गृह कफोटा मंे लिया जाएगा। संगडाह उपमण्डल के कलाकारों का ऑडिशन 23…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने लाहौल-स्पिति, कुल्लू व किन्नौर के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे संबंधित जिलों में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत वन अधिकारों का समाधान करें, क्योंकि इन जिलों में बड़े हाईड्रो प्रोजेक्ट कार्यान्वित किए जाने प्रस्तावित हैं। मुख्य सचिव ने इन तीन जिलों के उपायुक्तों के साथ आज वीडियो काॅंन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभिन्न परियोजनओं को लागू करने में आ रही समस्याओं को स्थानीय स्तर पर हल करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कुल्लू जिला के उपायुक्त को निर्देश दिए कि वनाधिकारों के साथ…
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने आज यहां विभाग की नई वैबसाईट www.ceoharyana.gov.in का प्रमोचन (लांच) किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह वैबसाईट मतदाताओं एवं इसका प्रयोग करने वाले सभी यूजर्स के लिए सहायक सिद्ध होगी। इस पर हरियाणा के मतदाताओं एवं चुनाव लडऩे वाले सभी उम्मीदवारों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेंगी। इसमें चुनाव संबधी नवीनतम जानकारी, उम्मीदवारों के शपथ पत्र, मतदान केन्द्र, बूथ लेवल अधिकारियों की जानकारी, मतदाता सूची तथा अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव तथा 24 अक्तूबर को होने वाली…
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सीनियर मैडीकल अधिकारियों को ड्रग वेयर हाऊस में दवाओं की ऑनलाइन मांग अडवांस में करने की हिदायत चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए रीजऩल ड्रग वेयर हाऊस से जि़ला अस्पताल, सब -डिवीजऩल अस्पताल, कम्युनिटी हैल्थ सैंटर और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीधे तौर पर दवाओं की सप्लाई करने का फ़ैसला लिया है। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने एक प्रैस बयान के द्वारा किया। स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पहले जि़ला अस्पताल रीजऩल ड्रग वेयर…
पंजाब के सहकारी बैंकों की हालत बिल्कुल दुरुस्त, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम.डी. ने कहा चंडीगढ़। पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पी.एम.सी.), जोकि हाऊसिंग डिवैल्पमैंट एंड इनफ्रास्ट्रक्कचर (एच.डी.आई.एल.) लिम. को गलत ढंग से कर्जे देने और लाखों ग्राहकों की जमा पूंजी को खतरे में डालने के लिए चर्चा में रहा है, महाराष्ट्र का शहरी सहकारी बैंक है जिसका पंजाब राज्य के पंजाब राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से कोई सम्बन्ध नहीं है। इस संबंधी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिम. के एम.डी. डॉ. एस.के. बातिश ने कहा कि पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिम., चंडीगढ़…
चंडीगढ़। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने कहा कि जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, केवल वही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके पास फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (एपिक) नहीं है तो वह आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकता है। मतदाता को मतदान केंद्र में अपने मत की गोपनीयता बनाए रखना भी अनिवार्य है और ये उसकी नैतिक जिम्मेवारी भी है। डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि…
नाहन। आज सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री हि० प्र० महेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर के साथ भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने अपनी विधानसभा के कोटला मांगण, काथली भरण, डिंबर ओर ठोड निवाड़ की जनसभाओं में भाग लिया। महामंत्री चन्द्रमोहन ने कहा कि इस बार भाजपा पच्छाद में बड़े मतों से जीत हासिल करेगी महोने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इस बार किसी भी प्रकार का मुद्दा नही हैं। हिमाचल में भाजपा सरकार ने चौतरफा विकास किया है । उन्होंने कहा छोगटाली व कोटला बडोग उच्च विद्यालयों को जमा दो, दून देरिया स्कूल को स्तरोन्नत करके उच्च…