Author: Himachal Varta

शिमला। हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा संस्कृत भाषा की उन्नति के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संस्कृत संबंधी प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, कवि संगोष्ठियां एवं विभिन्न संस्कृत संबंधी आयोजन करवाये जाते हैं। इसी क्रम को जारी रखते हुए हिमाचल संस्कृत अकादमी के अकादमी संविधान के नियम 5 के अनुरूप दिनांक 25 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से विद्यालय सभागार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला तहसील नाहन जिला सिरमौर में माध्यमिक विद्यालों के कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं के लिए संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी, सिरमौर,…

Read More

सिरमौर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के बड़ू साहिब गुरूद्वारा में माथा टेका तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह किंगरा से भी भेंट की तथा ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल, शिमला का औचक दौरा किया और उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर अपना संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत भी की। राज्यपाल ने अस्पताल व्यवस्था पर अपना संतोष व्यक्त करते हुए, अस्पताल प्रशासन की कार्य प्रणाली की सराहना की। राज्यपाल अस्थि, बाल और स्त्री रोग ओपीडी भी गए और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में उनसे जानकारी हासिल की। ओपीडी में अधिकतर मरीजों ने राज्यपाल से मरीजों की सुविधा के लिए बैंच उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। अस्थिरोग विशेषज्ञ…

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने 21 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और ऊना जिला के पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के कार्यरत कर्मचारियों जो 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं, उनके लिए इस विधान सभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष सवेतन अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों को नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी दिया गया है। प्रदेश के कांगड़ा…

Read More

सिरमौर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा उप-चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में राजगढ़ तथा पझौता में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सिरमौर जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा ही 133 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 57 करोड़…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में सड़कों पर पशु छोड़ने वाले पशु पालकों को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा पंचायत सचिव द्वारा पशुओं को पकड़ने पर जुर्माना देकर अपने पशु छुड़ाने होंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियका वर्मा ने जिला स्तरीय समनव्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पशुपालकों से बार-बार अपील करने पर भी सड़कों पर मवेशियों की कमी नहीं हो रही है, जिसमें नाहन, पांवटा साहिब तथा कालाअंब आदि क्षेत्रों में यह समस्या आम हो गई है। जिससेे सड़कों पर दुर्घटना की समस्या हमेशा बनी रहती है। इस बैठक में…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल के केवल 18-धर्मशाला व 55-पच्छाद (अ.जा.) विधान सभाओं के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। यह राजपत्रित अवकाश हिमाचल प्रदेश के 18-धर्मशाला व 55-पच्छाद के लिए वहां हो रहे उप-चुनावों के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश में स्थित सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत, हिमाचल के पंजीकृत मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए किया गया है। यह अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने केवल हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्राें सिरमौर और सोलन जिला में कार्य कर रहे हरियाणा राज्य से संबंध रखने वाले मतदाताओं के लिए वहां हो रहे आम विधान सभा चुनावों के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत…

Read More