शिमला। प्रदेश सरकार ने केवल हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश में हरियाणा राज्य से संबंध रखने वाले मतदाताओं के लिए वहां हो रहे आम विधानसभा चुनावों के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष सवेतन अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों को नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी दिया गया है। इस विशेष…
Author: Himachal Varta
शिमला। हिमाचल प्रदेश रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक रेडक्राॅस की प्रदेश अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर गत बैठक की समीक्षा की गई और समिति के सदस्यों द्वारा रेडक्राॅस की गतिविधियों के सम्बन्ध में विभिन्न अस्पतालों के किए गए दौरों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में रेडक्राॅस के माध्यम से लगाए जाने वाले वार्षिक मेले की आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली दवाईयों के बारे में सभी सदस्य आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्राॅस एक सामाजिक अभियान है, जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जैसे सामाजिक अभियानों को में भी जोड़ा जाना चाहिए। राज्यपाल आज सोलन जिला के नालागढ़ में जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रेडक्राॅस मेले के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रेडक्राॅस सोसायटी से जुड़ें तथा मानवीय गतिविधियों में भाग लें, ताकि गरीब वर्ग के लोगों की सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए…
श्री गुरू नानक देव जी के जीवन फलसफे संबंधी राज्य भर में चलने वाले शो की स्पीकर पंजाब विधान सभा के.पी. राणा ने की शुरूआत चंडीगढ/रूपनगर। श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व सम्बन्धी जश्नों का यहाँ दरिया सतलुज के किनारे आधार बाँधते हुये स्पीकर पंजाब विधान सभा राणा कंवरपाल सिंह ने विशेष तौर पर डिज़ाइन किये फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो का आज देर शाम उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी भी विशेष तौर पर मौजूद थे। इस दौरान स्पीकर पंजाब विधान सभा राणा के.पी.…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि इस हेल्पलाइन को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शिकायतों को कम करने के लिए नीतियों में सुधार और संशोधन किए जा सकते हैं। यदि विभागों में शिकायतें लम्बित पाई गई तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने हेल्पलाइन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायत व सुझाव दर्ज करने या जानकारी प्राप्त करने और प्रतिक्रिया…
शिमला। हिमाचल किसान सभा के नेतृत्व में बागवानों ने आढ़तियों द्वारा बकाया भुगतान न करने, विभिन्न मंडियों में आढ़तियों द्वारा की जा रही गैर कानूनी काट तथा एपीएमसी की लचर प्रणाली को लेकर हल्ला बोला। शिमला जिले के नारकंडा में सैकड़ों बागवानों ने आज चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बागवानों के पिछले वर्ष व इस वर्ष के आढ़तियों ने जो बकाया भुगतान करना है, उसे तुरंत करवाया जाए। साथ ही बागवानों से गैर कानूनी रूप से की गई काट को तुरंत लौटाया जाए। हिमाचल किसान सभा के प्रदेश सचिव राकेश सिंघा और जिला…
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की 20 डिस्पेंसरी को चंडीगढ़ प्रशासन ने अपग्रेड करने का फैसला किया है। इसके तहत अब इन सभी डिस्पेंसरियों को म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से छीनकर डायरेक्टर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर विभाग को सौंप दिया जायेगा। यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर द्वारा इस मामले में फैसला लिया गया है। इसके तहत इस सभी डिस्पेंसरी में लोगों को विभिन्न सुविधायें मिलेंगी। इनमें गर्भवती महिलाओं की देखरेख, फैमिली प्लानिंग, ओपीडी सर्विस, कानों एवं आंखों आदि बीमारियों को लेकर भी इन डिस्पेंसरी में सुविधा मिलेगी। बता दें कि साल 2010 में इन 20 डिस्पेंसरी को एमसी को दिया गया था, लेकिन सूत्रों…
जीरकपुर। जीरकपुर-अंबाला रोड पर सिंघपुरा चौक के नजदीक पीआरटीसी की ओर से बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड पर कुछ राजनीतिक सरपरस्ती प्राप्त लोगों ने एक बार फिर अवैध टैक्सी स्टैंड बनाकर कथित रूप से वसूली शुरू कर दी है, जिसके खिलाफ आज जीरकपुर पुलिस स्टेशन पहुच सैकड़ों स्थानीय टैक्सी चालकों ने विरोध दर्ज करवाया। पहले भी एक बार पुलिस ने वसूली के इस खेल पर नकेल कसी थी। आरोप है कि ये लोग टैक्सी चालकों से जबरन 1000 रुपए मंथली व सवारियां उठाने के लिए प्रति चक्कर 200 रुपए वसूल कर रहे हैं। आरोप है कि रुपए न देने पर…