Author: Himachal Varta

शिमला। आधुनिकतावाद की इस दौड़ के बीच शिक्षा, विशेषकर वैज्ञानिक शिक्षा को युवाओं के सम्पूर्ण विकास के लिए विशेष प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सरस्वती विद्या मन्दिर, विकासनगर में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मानवता की वैज्ञानिक और तकनीकी उन्नति और निजी प्रशिक्षण की नींव है। उन्होंने कहा कि सच्ची नैतिकता, आध्यात्मिक वास्तविकता को लेकर जागरूकता में निहित है, जिसके लिए अनुशासित जीवन, एक सदाचारी और उपयोगी जीवन की अनिवार्यता रहती है, जो निःस्वार्थ सेवा के लिए…

Read More

शिमला। भारत की हज कमेटी ने हज-1441 (एच)-2020 (सीई) के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है। राज्य हज समिति को पूरा हज आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2019 निर्धारित की गई है। हज आवेदन हज समिति की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकरी दी कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूरा आवेदन पत्र हिमाचल प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय कमरा नम्बर 104, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में 10-11-2019 तक कार्य समय के दौरान जमा हो जाने चाहिए। इस तिथि के बाद आवेदन फार्म को स्वीकार नहीं किया…

Read More

चंडीगढ़/शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत विश्व में सबसे युवा राष्ट्र है और हम इस जनसंख्या का लाभ तभी ले सकते हैं यदि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे नागरिक मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हाल ही शुरू किया गया फीट इंडिया अभियान महत्त्वपूर्ण है। राज्यपाल ने आज पीजीआई चण्डीगढ़ में ‘थ्रैनोस्टिक्सः द इंटिग्रेशन ऑफ थेरेपी एण्ड डायग्नोस्टिक्स’ विषय पर इंटिग्रेटिड एसोसिऐशन ऑफ मेडिकल बेसिक एण्ड सोशल साइटिस्ट संस्था द्वारा आयोजित पहली राष्ट्रीय कांफ्रेन्स की अध्यक्षता की। उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण क्षेत्र की ओर ध्यान देकर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन करने…

Read More

चंडीगढ़। आकाशवाणी जालंधर के तत्वावधान में चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला परिषद के रंधावा ऑडिटोरियम में कल सायं 6 बजे से आकाशवाणी संगीत सम्मेलन-2019 शुरू होगा। इस सम्मेलन में हिंदुस्तानी और शास्त्रीय संगीत शैली के साथ-साथ लोक व सुगम संगीत के जाने-माने व नवोदित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सहायक निदेशक संतोष ऋषि ने बताया कि इस सम्मेलन में पंडित चंद्रशेखर वझे शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ ओमकार गुलवड़ी, पंडित श्रीनिवास आचार्य, पंडित अभिषेक लाहिरी, शुभज्योति गुहा अपनी-अपनी विधाओं में संगीत सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। बता दें इस प्रतिष्ठित संगीत सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 1954 में की…

Read More

नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के.परूथी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 अक्तूबर, 2019 को 55 पच्छाद (अ0जा0) विधानसभा उप चुनाव में मतदाता वोट डालने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करके अपना वोट डाल सकते है। उन्होंने बताया कि मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/ केन्द्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड,…

Read More

नाहन। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा ‘समर्थ-2019’ अभियान के अतंर्गत जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं को आपदा के समय बचाव कार्याें के बारे जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक डाईट नाहन ओमकार शर्मा ने बताया कि समर्थ-2019 अभियान के अतंर्गत जिला में 11 से 23 अक्तूबर, 2019 तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आपदा से निपटने के लिए हर व्यक्ति को मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए तभी आपदा से होने वाले जान-माल के…

Read More

नाहन। आगामी 21 अक्तूबर, 2019 को 55 पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव के दिन राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता जो प्रदेश के सरकारी गैर सरकारी व निजि क्षेत्र में कार्यरत है उनके लिए मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा उम्मीदवार रीना कश्यप के समर्थन में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग तथा सराहन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के नेताओं की तथ्यहीन तथा भ्रामक बयानवानी के बावजूद भी भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई जिससे वह घबराए हुए हंै। उन्होंने कहा कि उप-चुनावों में कांग्रेस नेताओं के पास केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध न कोई मुद्दा है न कुछ कहने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मात्र बयानवाजी में विश्वास नहीं रखती तथा प्रदेश के विकास में…

Read More