नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने कैरियर एकेडमी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के चम्बा मैदान नाहन में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए केरियर एकेडमी स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं तथा शिक्षकों का नैतिक दायित्व बन जाता है कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मेहनत, ईमानदारी और निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें जोकि समाज व राष्ट्र के निर्माण में सच्ची सेवा…
Author: Himachal Varta
नाहन। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार प्रबजोत सिंह और गीता भारद्धाज ने अपनी मधुर आवाज से धमाल मचाया। इसके अतिरिक्त स्थानीय कलाकार चन्द्र मोहन ठाकुर, राजेश मलिक और किशन वर्मा ने खूब भी रंग जमाया। इस सांस्कृतिक संध्या में डी0डी0 सहगल ने “तुम्हारे शहर का मौसब बड़ा सुहाना लगे” गजल की बेहतरीन प्रस्तुती दी। इस संध्या में मुख्य कलाकार गीता भारद्धाज ने “सिटी बजाए-बीच सड़क में हाय नाम मेरा पुकारे” फिल्मी गीत गाते ही दर्शक सिटी बजाते नजर आए। गीता भारद्वाज ने डोगरी पंजाबी और कांगडी गीत धोबन पानीयों जो चली री गीत भी गाए…
ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमण्डल का भी करेंगे शुभारंभ नाहन। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के 12 नवम्बर को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड डॉ0 आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 12 नवंबर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से ददाहू पहुंचेंगे और दोपहर 12:45 बजे ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वाथ्स्य विभाग के नए उपमंडल कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा तीन करोड़ 59 लाख की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना शिरगुल धार का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने बताया…
सुलतानपुर। गुरू नानक देव जी का 550वां जन्मदिवस उनकी शिक्षाओं के प्रति स्वयं को समर्पित करने का उचित समय है, जिन्होंने एक ईश्वर, सार्वभौमिक भाईचारे, प्रेम, विनम्रता, सादगी, समानता और सहनशीलता का उपदेश दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज पंजाब के कपूरथला में श्री गुरू नानक देव जी स्टेडियम, सुलतानपुर लोधी के श्री बेर साहिब गुरूद्वारे में प्रकाश पर्व के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरू थे, जिन्होंने अपने आप को एक धर्म तक सीमित नहीं रखा बल्कि सभी धर्मों…
शिमला। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को सन्मुख रखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एक देशव्यापी छात्र संगठन के रूप में अपने बहुआयामी और विविध गतिविधियों के साथ समाज के हर पहलू को छू रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज जिला ऊना में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 40वें प्रांत अधिवेशन (सेमीनार) के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद इस बात को महसूस किया गया कि छात्रों में राष्ट्रवाद और देश भक्ति की भावना जगाने के लिए एक छात्र संगठन होना चाहिए। इस प्रकार 1948 में स्वतंत्रता के…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज शिमला जिला के रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया। इस समारोह में उन्होंने लोगों से हिमाचल को नशामुक्त राज्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को व्यापक स्तर पर नशा निवारण अभियान चलाना चाहिए, ताकि समाज और विशेषकर युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं के लिए जाना जाता है, जहां धार्मिक व पारंपरिक समारोह बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाये जाते हैं। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय को गुरू नानक जयंती के अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि श्री नानक देव जी पहले सिख गुरू थे तथा उनकी जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने एक भगवान की वकालत की जो सबके भीतर है और शाश्वत सत्य है। जय राम ठाकुर ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं से पूरे विश्व को प्रकाशित किया और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमें…
नाहन। श्री रेणुकाजी मेले का स्तर अंतर्राष्ट्रीय न होकर इस वर्ष जिला स्तरीय मेला बना दिया गया है । यह बात रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने विशेष बातचीत के दौरान कही है । उन्होने कहा कि इस बार मेले में आए लोग अच्छे कलाकारों को सुनने से वंचित रह गए और पिछले कई वर्षो से मेले में आ रहे लोक कलाकार ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बने । विनय कुमार का कहना है कि प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेले की फेरिहस्त में कूल्लू दशहरा, लवी मेला, शिमला समर फेस्टिवल, मिंजर मेला और श्री रेणुकाजी मेला शामिल…