शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बिशप काॅटन स्कूल शिमला में राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के मध्य खेले गए टी-20 मैच का शुभारम्भ किया। यह मैच हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण संगठन द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए संगठन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल शारीरिक स्वस्थता को बनाने रखने में सहायता मिलती है बल्कि खेलो को प्रोत्साहित करने तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलती है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि अच्छी…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि प्रदेश में निवेश के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों पर शीघ्र ही धरातल पर कार्य आरम्भ करने की दिशा में वे सक्रिय रूप से कार्य करें। वह आज यहां वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2019 के संदर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक प्रमुख व्यवसाय समूहों के साथ नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं ताकि कम्पनी को उनकी परियोजनाओं के लिए स्वीकृतियां प्रदान करने की प्रक्रिया में हो रही प्रगति पर निरंतर सम्पर्क रखा जा सके। इसके अतिरिक्त प्रस्तावित…
कोलांवाला भूड़ -लवासा चौकी सड़क कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश नाहन। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 8 करोड़ से निर्मित होने वाला मझाड़ा पुल जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने अधिकारियों को इस पुल के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत चल रहे लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने कोलांवाला भूड़ में लोक निर्माण विभाग के अलावा अन्य…
नाहन। जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आगामी 20 नवम्बर, 2019 को मैसर्ज ब्लू स्टार लिमिटेड, सिरमौर में स्थित कम्पनी के लिए सहायक ऑपरेटर के 200 पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जो प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए व प्रार्थी आई0टी0आई0 (कोई भी ट्रेड) से प्रशिक्षित होना चाहिए और आयु सीमा 18-25 वर्ष का होना चाहिए और वेतन व भत्ता 12 हजार 300 रूपये प्रतिमाह होगा। उन्होंने बताया…
नाहन। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर से 15 दिसंबर, 2019 तक चलने वाले नशे के विरुद्ध विशेष जन जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परुथी ने नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान से किया। इस अवसर पर प्रातः 7ः00 बजे उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई और सरकारी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक दिखा कर सभी को सजग संदेश दिया। इस दौरान यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के डॉ0 दिवेश ने नाहन के सभी स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं कि काउंसलिंग भी की और आयुर्वेदिक कॉलेज के…
शिमला। हिमाचल में पहली बार आयोजित की जा रही 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कब्बड्ी प्रतियोगिता 2019-20 का शुभारंभ आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चैड़ा मैदान में शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है और इस खेल प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न 40 टीमें ने भाग ले रही हैं। आयोजकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों में खेल प्रतिभा तथा खेल भावना को बढ़ावा देते है। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में खेल भावना चरित्र निर्माण के लिए अहम है तथा दृढ़…
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत देर सायं अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान आयोजित अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला आयोजन समिति द्वारा निकाली गई अंतरराष्ट्ीय लवी मेले के स्मारिका का विमोचन भी किया। सांस्कृतिक संध्या में मशहूर बाॅलीवुड गायक कैलाश खेर और पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शिमला जिला के उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के अध्यक्ष अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी, शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक बिटटू वर्मा और…
मुख्यमंत्री द्वारा इस अभियान को जन आनंदोलन में बदलने की अपील शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि नशे की बुराई से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने की नितांत आवश्यकता है तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूकता लाने के लिए एक जन आनंदोलन आरम्भ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा रिज मैदान पर ‘नशे के विरुद्ध’ आरम्भ किए गए विशेष अभियान के अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। नशा निवारण और शराबबंदी का यह विशेष अभियान प्रदेश के सभी जिलों में आरम्भ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज से…