नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रानी झांसी रोड स्थित दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में लगी आग की घटना अत्यंत भयावह है। इस घटना में अपनी जान गंवानों वालों के प्रति मैं शोक व्यक्त करता हूँ, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ, संबंधित अधिकारीगण घटना स्थल पर सभी संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।”
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फोटो प्रभाग, प्रेस सूचना ब्यूरो ने 8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। प्रभाग हर साल फोटोग्राफी के माध्यम से कला, संस्कृति, विकास, विरासत, इतिहास, जीवन, लोक, समाज और परंपरा जैसे देश के विभिन्न पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए और पेशेवर और अमेचर फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने के लिए ये पुरस्कार प्रदान करता है। राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार को तीन श्रेणियों – लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, व्यावसायिक फ़ोटोग्राफ़रों के लिए पुरस्कार और अमेचर फ़ोटोग्राफ़रों- में पुरस्कृत किया जाता है। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए रु. 3,00,000/- का नकद पुरस्कार दिया…
राजस्थान। राजस्थान उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर ‘सन सिटी’ जोधपुर में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। राजस्थान उच्च न्यायालय का यह नया भवन बहुत भव्य है। इसका गोल आकार संसद भवन परिसर की याद दिलाता है। इसके बीचों-बीच बना गुंबद आलीशान है, और इसे मारवाड़ शैली में फूलों की पारंपरिक चित्रकारी से सजाया गया है। मुझे बताया गया है कि यह पूरा स्थापत्य कुल 288 स्तंभों पर टिका हुआ है। ये स्तम्भ जोधपुर के सुप्रसिद्ध ‘चित्तर’ पत्थर से बने हैं। राजस्थान, अपने वीरों के असाधारण शौर्य और अपनी कला एवं वास्तुशिल्प में रचे-बसे…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के सैनिकों और उनके परिवार वालों को सलामी दी। प्रधानमंत्री ने कहा, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हम अपने जवानों और उनके परिवारों के अदम्य साहस को सलाम करते हैं। मैं आपसे हमारी सेनाओं के कल्याण में योगदान देने का भी आग्रह करता हूं।”
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि गीता एक महा ग्रंथ ही नहीं हमारी जीवन शैली भी है। इसलिए, राज्य सरकार द्वारा युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोडऩे के लिए कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन करने के अलावा जिला स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं। श्रीमती कमलेश ढांडा आज कैथल में भाई उदय सिंह किला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने…
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे युद्ध विधवाओं, नि:शक्त सैनिकों तथा ज़रूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास सम्बन्धी कल्याण कार्यों में अपना अपेक्षित योगदान दें। यह बात श्री आर्य ने शुक्रवार को राजभवन में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस-2019 के उपलक्ष में अयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर हरियाणा के सैनिक व अद्र्धसैनिक कल्याण मंत्री श्री ओपी यादव ने राज्यपाल श्री आर्य को झण्डा स्टीकर भेंट किया। राज्यपाल ने सैनिक परिवारों के कल्याण हेतु दान पात्र में दान राशि का योगदान दिया। राज्यपाल श्री आर्य ने कहा कि आज मातृभूमि के…
पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया सिरमौर। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिस अभियान के अंतर्गत दिनांक 06-12-2019 को जिला सिरमौर पुलिस ने उद्घोषित अपराधी इदनान पुत्र हनीफ निवासी गाँव डूंघेरा, जिला सहारनपुर (उ० प्र०) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उपरोक्त उद्घोषित अपराधी Case FIR No. 4/17 U/S 11 Prevention of Cruelty to Animal Act, PS काला आम्ब में वांछित था। गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक 26 भगौड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस जवानों…
हीरो डॉ.बीसी रॉय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता टायर-टू मंडी व सुंदरनगर में संयुक्त रूप से होंगे राष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबले मंडी। देश की सबसे प्रतिष्ठित हीरो डॉ. बीसी रॉय फुटबॉल स्पर्धा इस बार हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी से विख्यात शहर मंडी में 10 दिसंबर से आयोजित करवाई जा रही है। इन महामुकाबलों में 18 राज्यों की टीमें शिरकत कर रही हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कॉ-आर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच मंडी के पड्डल तथा सुंदरनगर के एमएलएसएम डिग्री कॉलेज में संयुक्त रूप से करवाए जाएंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ…