नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में 20 क्षेत्रों से संबंद्ध उद्योगों के वैश्विक प्रमुखों के साथ एक विशेष गोलमेज चर्चा की अध्यक्षता की। इस चर्चा में शामिल होने वाली कंपनियों की कुल सामूहिक संपत्ति 16.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसमें से भारत में इनकी कुल संपत्ति 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।इस आयोजन में आईबीएम की अध्यक्ष एवं सीईओ सुश्री गिन्नी रोमेटी, वालमॉर्ट के अध्यक्ष एवं सीईओ डगलस मैकमिलन, कोका कोला के चेयरमैन एवं सीईओ श्री जेम्स क्विनसी, लॉकहीड मॉर्टिन की सीईओ सुश्री मॉर्लिन ह्यूसन, जेपी मोर्गन के चेयरमैन एवं सीईओ श्री जेमी डिमोन, अमेरिकन टॉवर कार्पोरेशन के सीईओ…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में 70.85 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन कर इस क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री का आज स्वयं भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य का समान व संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, और उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो कुछ कारणों…
बीबीएन। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) द्वारा आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता की तथा इस क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने मुख्य सचिव को बीबीएनडीए द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं बारे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि काॅमन इफल्यूमेंट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए प्रयोगात्मक आधार पर स्थान का चयन कर लिया गया है, जहां कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर फसलें उगाई गई हैं। बीबीएनडीए के अध्यक्ष ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अग्रिम तौर पर…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी की अध्यक्षता में आज यहां राज्य प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबन्धन एवं योजना प्राधिकरण के साथ कैम्पा निधि के हस्तांतरण तथा इसके तहत किए जाने वाली गतिविधियों पर बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण अधिनियम (कैम्पा) के अन्तर्गत प्रदेश को 1660.72 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा प्रदेश में कैम्पा के तहत प्राप्त राशि को मलबे के निष्पादन (मक डंपिंग), पौध रोपण तथा छोटे जलाश्य व तालाब इत्यादि पर व्यय करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वन तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए…
शिमला। प्रदेश के वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित होने वाले विश्व पर्यटन दिवस में शिरकत कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बार भारत को इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए चुना गया है तथा मुख्य आयोजन विज्ञान भवन नई दिल्ली में 27 सितम्बर, 2019 को देश के महामहिम उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू की अध्यक्षता में होगा। इस कार्यक्रम में देश के पर्यटन मन्त्री के अतिरिक्त राज्यों के पर्यटन मन्त्री शामिल होंगे तथा साथ ही देश-विदेश के उद्यमी एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे। शिमला सेदिल्ली रवाना होने से पूर्व गोविन्द…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी की अध्यक्षता में आज यहां ऊर्जा तथा वन विभाग के साथ प्रदेश में जलविद्युत परियोजनओं में कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान (कैट) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कई महत्वपूर्ण नदियों पर विभिन्न जलविद्युत परियोजनाएं बनी हैं अथवा निर्माणाधीन हैं। इन जलविद्युत परियोजनाओं में कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान की विशेष भूमिका होती है। प्रदेश में कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान का प्रतिशत निर्धारित करने के लिए बेसिन-वाइज दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान में गाद को कम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि…
शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने आज यहां कांगड़ा तथा सिरमौर के उपायुक्तों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से बैठक की तथा उन्हें कांगड़ा तथा पच्छाद में हो रहे विधानसभा उप-चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया की तैयारियाें को गति प्रदान करने तथा पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन उप चुनावों को सुचारू रूप से करवाने के दृष्टिगत आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की निगरानी करने के अतिरिक्त हथियारों के जमा करवाने, नकदी व अवैध शराब आदि को जब्त करने के निर्देश दिए। देवेश…
शिमला। विश्व के सबसे ऊँचे रेस्तरां त्रियांगयोनी के प्रसिद्ध शेफ संजय ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और अवगत कराया कि यह रेस्तरां नेपाल के इमजा तसे (आइलैंड पीक) माउंट एवरेस्ट पर 5,585 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। संजय ठाकुर शिमला जिले का निवासी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रेस्तरां के अपने मेनू में हिमालयी सामग्री को शामिल करने के लिए संजय ठाकुर के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हिमालयी जड़ी-बूटियाँ मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हिमाचली युवा इस…