Author: Himachal Varta

प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग नाहन। आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले 55-पच्छाद (आ.) विधान सभा उप चुनाव के दृृष्टीगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा. आर के परुथी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उप चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन और सभी राजनैतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थीयों को आदर्श आचार सहिंता के दायरे में रहकर चुनाव में भाग लेने अपील की। इस बैठक मे आये प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आदर्श आचार सहिंता के सभी पहलुओं पर चर्चा की और…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला आरंभ हो गया है। हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर अपनी कड़ी नजर रखे और इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढील न बरती जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला में कहा कि उन्हें सूचना मिल रही है कि भाजपा लोगों को धन बल का प्रलोभन…

Read More

नेट व घंटी दोनों हैं बंद रेणुकाजी। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ व पर्यटन स्थली रेणुकाजी के इलाके में फिल्हाल भारत संचार निगम लिमि. की फोन, मोबाइल नेट सेवाएं चौपट हैं। घंटी बजनी व नेट चलना दोनों बंद हैं, जिन उपभोक्ताओं ने काफी सोच समझकर सरकारी क्षेत्र की इस टेलीफोन कंपनी की सेवाएं ले रखी हैं, उनको सेवा चौपट होने से बेहद परेशानी हो रही हैं, स्वयं को जम्मू कश्मीर में समझने लगे हैं, जहां कि 5 अगस्त को धारा 370 खत्म होने के बाद से संचार सेवाएं ठप्प हैं। बीएसएनएल की संचार सेवाएं कब तक ठीक होंगी, इस बारे में कुछ…

Read More

नाहन। आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले 55-पच्छाद (आ.) विधान सभा उप चुनाव के दृृष्टीगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा. आर के परुथी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए जिला स्तरीय शराब निगरानी समिति का गठन किया। इस समिति में उप आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क कुलभूषण गौतम अध्यक्ष तथा सहायक आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क अविनाश चौहान कमेटी सदस्य होगें। यह समिति पच्छाद (आ.) विधान सभा क्षे़त्र में चुनाव के दौरान शराब की उत्पादन, भंडारण व सप्लाई आदि पर पैनी नजर रखेगी ताकि चुनाव पर किसी प्रकार का कोई दुषप्रभाव न पड़ सके।

Read More

नाहन। आगामी 26 सितंबर 2019 को 35/11 केवी सब स्टेशन दोसड़का (शक्तिनगर) नाहन से निकलने वाली सभी बिजली की लाईनों की मरम्मत कार्य के चलते नाहन के आसपास कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि विद्युत बाधित क्षे़त्रों में नाहन शहर, शम्भूवाला, बनकला, जमटा, सुरला, आम्बवाला, सैनवाला, जब्बल का बाग और विक्रम बाग आदि में सुबह 9ः00 से सांय 4ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कार्यरत और सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियाें को सुविधा प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैन्टीन के माध्यम से 17000 कार्यरत पुलिस कर्मचारियों और 20000 सेवानिवृत पुलिस कर्मियों के परिवारों को गुणवत्तायुक्त सामान उपलब्ध होगा। इस कैन्टीन के माध्यम से न केवल पुलिस कर्मियों के परिवारों को उत्पादों पर छूट प्राप्त होगी बल्कि उन्हें एक स्थान पर दैनिक उपयोग की सभी वस्तुऐं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने पुलिस विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की सेवा को आरम्भ करने की…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों से कुल 67,482 पोस्टरों/पेपर्स या अन्य प्रकार के विज्ञापनों समेत कटआऊट/होर्डिंग्स, बैनर्स, फ्लैगस को हटाया जा चुका है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थानों से कुल 6100 वॉल-राइटिंग, 19719 पोस्टर्स, 8287 पेपर्स, 1066 कटआऊटस, 13564 होर्डिंग्स, 12166 बैनर्स, 3120 फ्लैगस तथा 3460 अन्य प्रकार के विज्ञापनों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा से 24…

Read More

चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त डॉ. संदीप सक्सेना ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत स्टेट नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव को स्वतंत्र एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल रखते हुए पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें। डॉ. संदीप सक्सेना आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल सहित स्टेट नोडल अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। डॉ. सक्सेना ने आबकारी एवं कराधान विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शराब की फैक्ट्रियों पर 24 घंटे पूरी निगरानी रखी…

Read More