शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी से टेनेंसी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 के तहत अनुमतियों के ऑनलाइन मॉड्यूल को शुरू किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मॉड्यूल धारा 118 के मामलों को शीघ्र पटाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह मॉड्यूल धारा 118 के अन्तर्गत दी जाने वाली अनुमतियों में भी पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की रक्षा के लिए राज्य में धारा 118 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि विकास को गति देने में धारा 118 की जटिल प्रक्रिया बाधा बनती थी और 118 की…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-28 सी में शनिवार शाम करीब 7.30 बजे एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। वारदात इस सेक्टर में एचपी एलॉय नामक दुकान के बाहर हुई। पीड़ित युवक की पहचान पप्पू के रूप में हुई है। वह इस दुकान में बतौर ड्राइवर काम करता था। मूल रूप से वह यूपी का रहने वाला है। इस समय परिवार के साथ दड़ुआ में रह रहा था। बताया जाता है कि शाम के समय पप्पू दुकान के बाहर घूम रहा था कि आरोपी पीछे से आये और उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी के लोगों को ‘6 महीने की कैद’ से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। सामरिक महत्व की रोहतांग सुरंग बनकर लगभग तैयार है और अब इसके काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरंग को जनता को समर्पित करने की स्थायी तिथि घोषित कर दी गई है। प्रदेश के जनजातीय विकास व कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने आज शिमला में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरंग का 25 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन ने 25 दिसंबर तक इस सुरंग का…
सराज के बगस्याड़ में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ मण्डी शहर के कांगनीधार में विकसित होगा शिव धाम ग्राम पंचायत कांड़ा बगस्याड़ में 1.07 करोड़ रुपये से बनने वाली जलापूर्ति योजना की रखी आधारशिला शिमला। व्यापार मण्डल मण्डी की ओर से विपाशा सदन मण्डी में आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मण्डी शहर को एडीबी परियोजना के अन्तर्गत पर्यटकों के लिए मण्डी को शिव धाम पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव धाम मण्डी के नजदीक कांगनीधार के पास विकसित किया जाएगा। जय राम…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी के थुनाग में बागवानी महाविद्यालय और बागवानी रिसर्च एवं विस्तार उत्कृष्ट केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीएससी (ऑनर्स) बागवानी का पहला बैच भी इसी शिक्षा सत्र से शुरू कर दिया गया है और महाविद्यालय में इस विषय में 69 छात्रों ने दाखिला लिया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान बागवानी क्षेत्र में रिसर्च का प्रचार प्रसार करने और बागवानों को आधुनिक तकनीक से उत्पादन को बढ़ाने के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्व होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह क्षेत्र बागवानी के क्षेत्र में…
खिलाड़ियों की भोजन राशि बढ़ाकर की 100 रुपये प्रतिदिन, बाखली खडड् पर 2.21 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पुल की रखी आधारशिला शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में राज्य स्तरीय लड़कियों की अण्डर-19 खेलों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल स्तर पर खेलों के आयोजन के लिए खेल अनुदान राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये तथा खिलाड़ियों की भोजन राशि को 60 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। जय राम ठाकुर ने कहा कि खेल गतिविधियां हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा…
राज्यपाल ने कंडाघाट में किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ स्वच्छता के लिए डे एंड नाईट विजन युक्त कैमरा प्रणाली का शुभारंभ शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन जिले के अंतर्गत कंडाघाट में जिला प्रशासन के माध्यम से स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि स्वछता न केवल हमारे घर व सड़क के लिए जरूरी है बल्कि ये देश और राष्ट्र की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि ‘स्वस्थ शरीर व स्वस्थ दिमाग’ और स्वस्थ शरीर के लिए पहली आवश्यकता…
नाहन। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में पच्छाद व धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। इनकी सीटों पर 21 अक्तूबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी दिन हरियाणा विधानसभा की 90 व महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर भी मतदान होगा।सभी क्षेत्रों में 24 अक्तूबर को मतगणना होगा, चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही इन सभी क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर है, 6 अक्तूबर को मतपत्रों की जांच के पश्चात सही पाये गये उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित…