शिमला। चीन के फोरम-डे-मकाऊ में 21 से 25 जुलाई, 2019 तक आयोजित आठवीं मकाऊ अंतर्राष्ट्रीय कुंग-फू चैम्पिनयशिप में 48 किलोग्राम मुकाबले में कांस्य पदक विजेता पिंक राज ने अपने पिता परमदेव के साथ आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। पिंक राज मण्डी जिला के सराज क्षेत्र के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें तमिलनाडु शारीरिक शिक्षा और खेल विश्वविद्यालय के आंतरिक बहुद्देशीय हाॅल में आगामी 21 से 24 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाली पांचवीं सीनियर नेशनल पेनकाॅक सिलाट चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। पिंक राज इस चैम्पियनशिप में पुरूषों के 50 किलोग्राम श्रेणी के टैडिंग मुकाबले में…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने रविवार सायं हिमाचल भवन चण्डीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजस्व बढ़ाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संजय कुंडू ने जीएसटी राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि रिटर्न भरने की प्रतिशतता को वर्तमान की दर से बढ़ाते हुए इसे 95 प्रतिशत तक लाया जाए ताकि सरकार के राजस्व में बढ़ौतरी की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीएसटी के जो पंजीकृत करदाता पिछले छः माह से अपना…
मंडी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज मंडी जिले के कमांद में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा किया। उन्होंने छात्रों के अलावा डीन, संकाय सदस्यों और केंद्र के समन्वयकों के साथ बातचीत की। आई.आई.टी., मंडी के निदेशक प्रो. टी.ए. गोंज़ाल्विस ने उनका स्वागत किया और राज्यपाल को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि 10 साल में आई.आई.टी. मंडी भारत में शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी संस्थानों में से एक है, जिसने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। संस्थान हिमाचल प्रदेश के लोगों और सरकार के साथ काम करते हुए राज्य में पर्यावरण-मित्र विकास और…
लुधियाना। लुधियाना में सड़कों पर बत्तियां अगर ख़राब हों तो उनकी शिकायतें दर्ज करने की आसान सुविधा जल्द ही मिलेगी क्योंकि स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्ट का सिटीजन पोर्टल और एंड्राइड ऐप जल्द ही शुरू किया जा रहा है। सिटीजन पोर्टल और एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां नागरिकों द्वारा दर्ज की गई सभी शिकायतों को खास मेंटेनेंस टीमों द्वारा हल किया जाएगा और उन मामलों में भविष्य में शिकायतें न आएं इसलिए उनके प्रदर्शन पर निगरानी रखी जाएगी। नागरिकों को उनके द्वारा दर्ज की गयी शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई, उसकी जानकारी भी मिलेगी। यह…
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल -2019 चंडीगढ़। विभिन्न माहिरों ने आज ‘अंडरस्टैंडिंग द मैसेज ऑफ बालाकोट’ विषय पर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2019 के दौरान हुए विशेष सैमीनार के दौरान गंभीर विचार-चर्चा की। एयर चीफ़ मार्शल (सेवामुक्त) बीएस धनोआ, स्कूएडर्न लीडर (सेवामुक्त) समीर जोशी, रक्षा माहिर प्रवीन साहनी और क्रिस्टीन फेयर ने इस मुद्दे के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। एयर चीफ़ मार्शल धनोआ, स्कूएडर्न लीडर समीर जोशी और रक्षा माहिर प्रवीन साहनी ने कहा कि देश के पिछले 47 सालों के युद्ध इतिहास में अपनी तरह का पहला ग़ैर-सेना बचाव कार्यवाही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के पायलटों को पूरी…
‘स्पाईमास्टरज़ और साईबर इंटेलिजेंस इन वॅार एंड पीस’ विषय पर हुई चर्चा ने साईबर सुरक्षा के कई अछूते पक्षों पर प्रकाश डाला चंडीगढ़। सरकारी और प्राईवेट समेत लगभग सभी क्षेत्र साईबर हमले के सुरक्षा खतरे में हैं और आपकी जानकारी (डाटा) को बचाने का एकमात्र रास्ता है साइबरस्पेस पर इसके (डाटा) के शेयररिंग की मात्रा को सीमित करना। विचार पैनलिस्टों द्वारा शनिवार को ‘स्पाईमास्टरज़ और साईबर इंटेलिजेंस इन वॉर एंड पीस’ विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इस विचार-चर्चा की शुरुआत करते हुये रॉ के पूर्व डायरैक्टर के.सी वर्मा ने कहा कि साईबर हमले से हुए नुकसान भविष्य में किसी भी…
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2019 ‘एक और सत्याग्रह भारत की आत्मा के लिए’ विषय पर पैनल विचार-विमर्श के दौरान नागरिकता संशोधन बिल का मुद्दा रहा हावी चंडीगढ़। प्रसिद्ध पत्रकार श्री रवीश कुमार ने आज नागरिकता संशोधन बिल पर बहस को गरमाते हुए कहा कि भारत सब धर्मों, फिरकों और जातियों का साझा देश है, इसलिए किसी व्यक्ति का किसी बात के साथ असहमत होना देश-द्रोह नहीं कहा जा सकता। लेक क्लब में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2019 के दूसरे दिन ‘एक और सत्याग्रह भारत की आत्मा के लिए’ विषय पर पैनल विचार-विमर्श के दौरान सम्मिलन करते हुए उन्होंने इस तथ्य पर ध्यान दिलाया कि…
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीती रात हुई बर्फबारी का एक तरफ पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान और महाराष्ट्र के शिक्षण संस्थानों से शिमला घूमने आए 170 विद्यार्थी पिछली रात हुई भारी बर्फबारी के कारण शिमला से सटे हसनवैली तथा कुफरी में फंस गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के एक शिक्षण संस्थान के 80 विद्यार्थी दो टूरिस्ट बसों में कुफरी घूमने जा रहे थे कि बीती रात हसनवैली के पास बर्फबारी में इनकी बसें फंस गईं। जिला प्रशासन, पुलिस व लोकनिर्माण विभाग की…