Author: Himachal Varta

ज़ीरकपुर। जीरकपुर के वार्ड नंबर 20 की चौधरी कालोनी में एक व्यक्ति को मलेरिया होने की स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुष्टि की गई है। कम्युनिटी हैल्थ सेंटर ढकोली के अधीन आते अलग अलग वार्डों में डेंगू और मलेरिया पीड़ित केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आते हुए ज़ीरकपुर के चौधरी कालोनी में मच्छर मार दवाई का छिड़काव शुरू कर दिया है और लोगों को जगह-जगह पानी जमा हो तो उस पर भी दवाई का छिड़काव करें और पानी जमा न होने देें। यही मच्छरों से बचाव का एक मात्र उपाय है।

Read More

नाहन। लोक सभा सांसद श्री सुरेश कश्यप ने आज जामन की सैर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को बददी के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए श्री सुरेश कश्यप ने कहा कि यह बस प्रातः 05ः30 बजे जामन की सैर से बददी के लिए रवाना होगी जो सांय 05ः30 बजे बददी से वापिस जामन की सैर के लिए चलेगी। उन्होने बताया कि इस बस के चलने से घिन्नी घाड क्षेत्र के जो लोग औद्योगिक क्षेत्र बददी, बरोटीवाला तथा नालागढ़ में कार्यरत है उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अध्यक्ष…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के सभी शहरी क्षेत्रो में ठोस कचरा प्रबन्धन को और प्रभावशाली तरीके से निपटाने के लिए सभी महत्वपूर्ण कदम उठाये जाएगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने उपायुक्त कार्यालय में आयोजित ठोस कचरा प्रंबन्धन बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ दी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजगढ में ठोस कचरा प्रबन्धन के लिए सात दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करें। और उचित डपिंग साइट का चयन कर शीघ्र ही राजगढ नगर पंचायत मे फैल रहे कचरे का उचित निपटान करें। डा. परूथी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडकों व गलियों में कूडा फैकने वाले…

Read More

नयी दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दोनों राज्यों में एक चरण में 21 अक्तूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार-संहिता लागू हो गई।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, ‘‘हरियाणा में 1.28 करोड़ वोटर हैं और 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। महाराष्ट्र 8.94 करोड़ वोटर हैं और 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लिए चुनाव आयोग ने दो विशेष…

Read More

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर बुशहर के अंतर्गत सराहन में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के लिए सराहन में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी रामपुर बुशहर नरेंद्र चौहान ने की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को मेले के सफल आयोजन को लेकर काम करने के निर्देश जारी किए गये। माँ भीमाकाली न्यास के अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मेले में आने वाले व्यापारियों और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो। वहीं मेले के…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ट्राईसिटी-पंचकूला, मोहाली व चण्डीगढ़ में बढ़ते शहरीकरण और यहां के निवासियों की बढ़ती अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए एक नई संस्थागत व्यवस्था को जरूरी बताते हुए केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की तर्ज पर वैधानिक शक्ति प्राप्त बोर्ड अथवा प्राधिकरण गठित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री आज यहां उत्तरी क्षेत्रीय परिषद 29वीं बैठक के दौरान बोल रहे थे। बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक, पंजाब के राज्यपाल व संघीय क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी.सिंह बदनौर, पंजाब…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र शौरी का इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में चयन होने के लिए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम से सुरेन्द्र शौरी वहां विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। सुरेन्द्र शौरी ने गत दिन मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जानकारी दी कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व भर के युवा नेता अमेरिका जाएंगे और अपने अमेरिका समकक्षों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप…

Read More

सफर में साफ दिखता है स्वर्ग नरक रेणुकाजी। खस्ताहाल, खराब, संकरी, कीचड़-मलबा में धंसी-फंसी सड़कों के लिए देवभूमि हिमाचल बदनाम सी हो रही है, हो चुकी है, सिरमौर जिला में तो अधिकांश संपर्क मार्ग बुरी हालत में हैं, रेणुका जी-बाइला-धौलाकुआं सड़क का तो बेड़ागर्क हैं, इसमें सफर करना घोर जोखिमपूर्ण हैं, स्वर्ग-नरक दिखते हैं, विकल्प के अभाव में लोग इस सड़क पर जान हथेली पर रख सफर करने को मजबूर हैं। डेढ़ माह पहले इस सड़क पर कुछ मरम्मत कार्य हुए भी लेकिन उसमें घटिया निर्माण सामग्री व मानकों के अनुसार काम न होने से वर्षा ने सब कुछ धोकर…

Read More