Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर के शिलाई तहसील के ग्राम पंचायत कुहंट के ग्राम दाया में शीघ्र ही उचित मूल्य की दुकान खोली जाएगी। जिसके लिए विक्रेता के पद की नियुक्ति की जानी है। इच्छुक प्रार्थीयों में एकल नारी, विधवा, महिला मंडल, दिव्यांग व्यक्ति (जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हो) भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार का कोई भी सदस्य नियमित रोजगार मे न हो, वह अपना आवेदन सादे कागज पर 10 अक्तूबर, 2019 तक जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन के कार्यालय में कर सकते है उक्त दिनांक के बाद कोई भी…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गोवा में जी.एस.टी. काउंसिल की बैठक में महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों को लागू करने व आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्पारेट टैक्स को घटाकर 22 प्रतिशत किए जाने का निर्णय सराहनीय है तथा इन घोषणाओं के दूरगामी परिणाम आएंगे तथा देश की अर्थ व्यवस्था में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गीतशील एवं कुशल नेतृत्व में देश विश्व की एक बड़ी आर्थिकी बनने की ओर अग्रसर है।…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन नीति-2019 को अधिसूचित कर दिया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन के समग्र विकास करना है। इस नई पर्यटन नीति में इको पर्यटन, जैविक कृषि पर्यटन, स्नो पर्यटन, झील पर्यटन, साहसिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एवं धरोहर पर्यटन, स्वास्थ्य एवं वेलनेस पर्यटन तथा फिल्म पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य पर्यटन गतिविधियों में विविधता लाकर पर्यटन के सतत विकास को सुनिश्चित बनाना, पर्यटन उद्योग के लिए मानव संसाधन श्रमशक्ति विकसित…

Read More

शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज गोआ में चल रही माल और सेवा कर परिषद की 37वीं बैठक में भाग लिया। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है और यहां की भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों से भिन्न हैं। हमारे प्रदेश में सीमित संसाधन है। प्रदेश में ज्यादा बड़े व्यापारिक केन्द्र नहीं है। जीएसटी के एक मूल सिद्धांत के अनुसार ‘बिजनेस टू कंज्यूमर’ की व्यवस्था के तहत कर प्राप्ति का अधिकार बनता है, जिससे हमारा प्रदेश वंचित है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़े व्यापार उद्योग…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला, में निदेशालय, (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़) के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) समूह शिमला द्वारा आयोजित स्वच्छ पखवाड़ा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस रैली का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षत्रों के उन लोगों में स्वच्छ्ता के प्रति जागरूकता लाना है, जहां से यह रैली गुजरेगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है और स्वच्छ्ता पखवाड़ा इस दिशा में एक ऐसा कदम है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ्ता के मुद्दों और…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुनः भारत सरकार से मांग की है कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 में संशोधन कर हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड (बीबीएमबी) परियोजनाओं में पूर्णकालिक सदस्य बनाया जाए ताकि लम्बित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सके। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चण्डीगढ़ में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (एनजैडसी) की बैठक में भाग लेते हुए यह मांग उठाई। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उत्तरी क्षेत्र के मंत्रियों, भारत सरकार और उत्तरी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में सभी खड़ी फसलों की स्थिति का आकलन करने के लिए तुरन्त गिरदावरी करने और रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से बहुत कम वर्षा होने की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रदेश में सामान्य से 30 प्रतिशत या उससे कम वर्षा होने के कारण खड़ी फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गिरदावरी के कार्य को 30…

Read More

शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज गोवा के ओद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कम्पनी ‘सनोफी’ और आई.एफ.बी. के अधिकारियों के साथ भेंट की। उद्योग मंत्री गोवा में जी.एस.टी. परिषद की 37वीं बैैठक में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने गए हैं। उन्होंने कम्पनी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ की तथा वहां चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने सनोफी की इकाई तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला का अवलोकन किया। उन्होंने आई.एफ.बी. कम्पनी की वाॅशिंग मशीन इकाई का भी दौरा किया। उद्योग मंत्री ने कम्पनियों के अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में…

Read More