शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में आज हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2019 के प्रारूप को तैयार करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डाॅ. बाल्दी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2019 का लक्ष्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करना और सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल, समावेशी व एकीकृत गतिशीलता प्रदान करना है। मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों और भारत सरकार के दृष्टिकोण के साथ राज्य में 2030…
Author: Himachal Varta
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू का अस्पताल भले ही ‘रैफरल’ से सिविल अस्पताल हो गया है, परंतु जो मुश्क्कि्ल रैफरल के दौरान थी वे अभी भी पांव पसारे हुए हैं, अस्पताल में कर्मचािरयों की संख्या मानक की तुलना में काफी कम है, इस कारण यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ‘बीमारियों’ से होने वाली परेशािनयों से भी ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, दम निकलने को होता है।अस्पताल में अन्य सेवाओं का तो भगवान ही मालिक हैं-अापातकालीन सेवा भी आफत हो चुकी है, इसमें भी इलाज के लिए दो-तीन घंटों तक डाक्टर की प्रतीक्षा करना आम बात हैं, मरीज जो कि प्राय:…
कांग्रेस विरोध में लाल-पीली ऊना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य की तीन आयुर्वेदिक फार्मेसियों को बेचने के लिए ‘दाम’ तय कर दिये हैं, ये फार्मेसियां पपरोला, माजरा व जोगिंद्र नगर में हैं, इनमें काफी अर्से से आयुर्वेदिक दवा निर्माण कार्य ठप हैं, सरकार इनको पीपीपी मोड पर बेचने पर जा रही है और कीमत भी ढाई अरब रुपये तय कर इसी राइजिंग हिमाचल वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है, कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर लालपीली है, उसने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि हिमाचल की संपत्तियां बिकने नहीं दी जायेगी।…
पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया जाएगा किंकरी देवी पुरस्कार नाहन। जिला सिरमौर को 2 अक्तूबर, 2019 तक प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा यह जानकारी आज यहां जिला परिषद भवन में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी। उन्होने कहा कि इस वर्ष 2 अक्तूबर को राष्टपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 11 सितम्बर, 2019 से 27 अक्तूबर, 2019 तक पूरे देश को साफ सूथरा बनाने का आहवान किया है जिसके तहत जिला सिरमौर को प्लास्टिक मुक्त करने का निर्णय लिया गया…
शिमला। कारावास एवं सुधार सेवाओं द्वारा ‘जेल में कैदियों को सकारात्मक कार्यों से जोड़ना’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कैदी राज्य और समाज की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह कैदियों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों में अपना सहयोग दें ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कैदी समाज के सबसे अधिक उपेक्षित वर्ग है, जिस कारण आम तौर पर लोग जेल में बन्द कैदियों और उनके परिवारों के सम्बन्ध में अच्छी सोच नहीं रखते। जेल में बन्द होने के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के नालागढ़ नगर परिषद् की अध्यक्षा नीरू शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज चण्डीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में देहांत हो गया। 54 वर्षीय नीरू शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिवंग्त आत्मा की शांति की कामना की है।
शिमला। बुल्स आई संस्थान के निदेशक हृदेश मदन ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष शिक्षा में कुशलता पर आधारित एक प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि इससे न केवल रोजगार प्राप्त हों बल्कि व्यक्तियत्व में भी निखार आए। आज के दौर में आॅनलाइन क्लास रूम का प्रचलन काफी बढ़ गया है जिसमें अधिक धन खर्च करने की आवश्यकता नहीं रहती है और इसका प्रभाव दूर तक होता है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंुडू, प्रधान सचिव शिक्षा के.के पंत, निदेशक शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस…
शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री तथा हिमुडा की अध्यक्षा सरवीन चैधरी की अध्यक्षता में हिमुडा के निदेशक मण्डल की 48वीं बैठक का आयोजन सोमवार सायं शिमला में किया गया। उन्होंने कहा कि हिमुडा आगामी नवरात्रों के दौरान परवाणु तथा बद्दी इत्यादि में 60 करोड़ रुपये की 166 व्यावसायिक इकाइयों की नीलामी करेगा। सरवीन चैधरी ने ऊना तथा मंडी जिलों में हिमुडा के फ्लैट तथा प्लाॅट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में आधुनिक तथा योजनाबद्ध तरीके से शहरी बस्तियांे के विकास के लिए कदम उठाने के साथ-साथ नए निर्माण कार्यों में…