Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष आज यहां प्रेजिडेंट ग्रुप पब्लिक अफेयर और महिन्द्रा ग्रुप एग्जिक्यूटिव बोर्ड के अध्यक्ष मनोज चुग ने ग्रुप द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रस्तुति दी। मनोज चुग ने बताया कि क्लब महिन्द्रा द्वारा मण्डी जिला में चलाई जा रही जंजैहली पर्यटन परियोजना के लिए भूमि के चयन कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप ‘हरियाली परियोजना’ के तहत पौधरोपण भी कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से 10 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जा सके। उन्होंने इस…

Read More

सिरमौर। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब स्थित मैसर्ज इंडियन टैक्नोमेक कंपनी की चल और अचल संपत्तियों की नीलामी 19 सितंबर, 2019 को निर्धारित की गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लाॅन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम, 2002 के अंतर्गत 9 सितंबर, 2019 से कंपनी की संपत्ति को 180 दिनों की अवधि के लिए अस्थाई रूप से अटैच किया था।  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इसके परिणामस्वरूप, आबकारी और कराधान विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय के 9 सितंबर, 2019 को जारी आदेशों के खिलाफ उच्च न्यायालय के समक्ष एक सिविल रिट याचिका दायर की।  उन्होंने कहा कि यह मामला 17…

Read More

नाहन। तीन दिवसीय जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी की अध्यक्षता में शुरू किया गया। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में किसी भी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाने व सभी विभागों में आपदा के समय समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला जिला प्रशासन सिरमौर व हिमाचल राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सहयोग से लोक प्रशासन संस्थान हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित किया जा रहा है।…

Read More

नाहन। यमुना शरद महोत्सव पांवटा साहिब को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने के लिए मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय का हिप्र नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है । उन्होने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि पांवटा साहिब विश्व में गुरू नगरी के नाम से विख्यात है तथा इस मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिए जाने से पांवटा साहिब में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिलेगा । बलदेव तोमर ने प्रदेश में 172 करोड़ के…

Read More

नाहन में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर नाहन। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, नाहन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अवसर पर आज नाहन में निशुल्क चिक्तिसा शिविर का आयोजन किया किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा 200 मरीजों की निशुल्क जांच के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गइ। चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन नाहन के पक्का तालाब स्थित आस्था स्कूल के प्रांगण में किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा द्वारा अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के…

Read More

शिमला। हिमाचल ने आयुष्मान व हिम केयर स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत मुफ्त ने गुर्दा प्रत्यारोपण जल्द संभव होगा सरकार दोनों योजनाओं में गुर्दा प्रत्यारोपण को भी शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखा है अभी उक्त दोनों ही स्वास्थ्य योजनाओं में गुर्दा प्रत्यारोपण शामिल नहीं है। केंद्र से स्वीकृति मिलते ही हिमाचल सरकार आयुष्मान व हिम केयर स्वास्थ्य योजनाओं में गुर्दा प्रत्यारोपण को भी शामिल कर देगी जिसमें की अभी साढ़े 3 से 700000 रुपए तक का खर्च आ जाता है शिमला में आयुष्मान पखवाड़े के शुभारंभ पर रैली को रवाना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य…

Read More

जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार करवाएगी सतर्कता जांच शिमला। शिमला आयुर्वेद विभाग हिमाचल बहुचर्चित चिकित्सा उपकरण घोटाले में राज्य सरकार जांच रिपोर्ट मिलने के पश्चात चिकित्सा उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही व सतर्कता जांच भी करवाएगी। यह जानकारी शिमला में पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने दी उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी आयुर्वेद विभाग के तत्कालीन निदेशक संजीव भटनागर को चार्ज शीट किया गया है और जल्दी ही खरीद संबंधी तकनीकी समिति के तीनों विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों को भी चार्जशीट किया जाएगा। परमार ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेद विभाग में…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज पौराणिक हनुमान मन्दिर, जाखू में पूजा अर्चना की तथा हनुमान चालिसा का पाठ किया। राज्यपाल प्रातः रज्जू मार्ग द्वारा जाखू मन्दिर पहुंचे। उपमण्डलाधिकारी शिमला व जाखू मन्दिर समिति की अध्यक्ष नीरज चान्दला ने राज्यपाल को मन्दिर का इतिहास और इससे जुड़ी धार्मिक आस्था से अवगत करवाया। राज्यपाल ने कहा कि ‘यह धार्मिक स्थल न केवल आस्था का केन्द्र है बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस स्थान में अधिक सुविधाएं विकसित की जाएगी।’ उन्होंने मन्दिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की 108 फीट ऊंची…

Read More