Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 69वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल व मिठाइयां भी बांटी। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनके नेतृत्व में ही संभव हुआ है कि भारत आज विश्व में एक मजबूत और सशक्त देश बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस ‘सेवा सप्ताह’ के रूप…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की क्लीयरेंस और अनुश्रवण प्राधिकरण (एसएसडब्ल्यूसी और एमए) की 8 वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्राधिकरण ने 171.77 करोड रुपये के नए उद्योग स्थापित करने व विस्तार के लिए 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें 599 लोगों की रोजगार मिलेगा जो कि यह दर्शाता है कि राज्य सरकार आर्थिक मंदी के बावजूद लगातार निवेश को आकर्षित करने में सफल रही है। प्राधिकरण द्वारा मंजूर किए नए प्रस्तावों में मेसर्ज अमर हाईटेक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जिला कांगड़ा, मेसर्ज खुशी स्टील इंडस्ट्रीज, जिला सोलन, मेसर्ज राजू…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सोलन जिला के कुम्हारहट्टी स्थित महर्षि मार्कण्डेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नशा निवारण एवं पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति गम्भीर चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से न केवल युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है अपितु इस सामाजिक बुराई के कारण राष्ट्र के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है और…

Read More

पंचकूला/ पिंजौर। हिमाचल कल्याण सभा कालका के अर्द्ध वार्षिक महाअधिवेशन का आयोजन प्रधान नरेश धीमान की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव पास करते हुए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने और नवंबर माह में हिम मिलन वार्षिक समारोह करवाने का निर्णय लिया गया। महासचिव सीएस राणा ने अपनी छमाही रिपोर्ट पेश की और हिमाचली संस्कृति भाईचारा मानव कल्याण के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष दीप सिंह ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की, सभा चेयरमैन डॉ आरएस राणा ने कहा कि आपस में मिलजुल कर ही अपनी बोलचाल, संस्कृति, रीति रिवाज बनाए रख सकते…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 9 सहायक खजाना अधिकारियों की पदौन्नति करके उनको खजाना अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हांसी के सहायक खजाना अधिकारी सतीश कुमार सिवाच को पदौन्नत करके हिसार में खजाना अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। इनके अलावा, डबवाली के सहायक खजाना अधिकारी राकेश कुमार को फतेहाबाद में खजाना अधिकारी, ढ़ांड (कैथल) के सहायक खजाना अधिकारी प्रवीन कुमार को कैथल में, कालका (पंचकुला) की सहायक खजाना अधिकारी सविता को जगाधरी में, फरूखनगर (गुरूग्राम) के सहायक खजाना अधिकारी संदीप चौधरी को गुरूग्राम में, बवानीखेड़ा…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के 36 खनिज खदान प्रभावित पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परुथी ने जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि सभी 36 खनिज खदान प्रभावित पंचायतों में स्वच्छ पीने का पानी, सड़क और पंचायत में स्वच्छ वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। डॉ. परूथी ने बताया कि सिरमौर जिला के लोक संस्कृति की पहचान लोईया व डांगरा को जीआई टैग की स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा। उन्होनेे बताया कि पंचायतों से प्राप्त मांगों को सभी…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अमेरीका के न्यू जर्सी राज्य के गवर्नर श्री फिलिप डी. मर्फी की अगवानी की। गवर्नर के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। गवर्नर मर्फी आगरा, मुम्बई, हैदराबाद और अहमदाबाद भी जायेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने न्यू जर्सी और भारत के बीच नजदीकी व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान को प्रोत्साहन देने के संबंध में गवर्नर मर्फी की इच्छा का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत, न्यू जर्सी के भारतीय राज्यों के साथ रचनात्मक सहयोग को समर्थन देगा।गवर्नर मर्फी ने प्रधानमंत्री श्री…

Read More

शिमला। मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने विकासात्मक कार्यों के निष्पादन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया है ताकि इनमें गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रकृति और विकास में भी संतुलन बनाया रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हालांकि विकास हमारी स्वाभाविक आवश्यकता है, लेकिन यह पर्यावरण की कीमत पर नहीं हो सकता और हमें प्राकृतिक आपदाओं का जोखिम कम करने और बहुमूल्य पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने पर गहन चिंतन करना होगा। मुख्य मंत्री ने गत सायं ‘इंजीनियर्स डे’ के अवसर पर यहां दिव्य हिमाचल समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित ‘‘प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल का…

Read More