शिमला। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ इंजीनियर राज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां निर्माण भवन में इंजीनियार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मुख्य अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं, कार्यकारी अभियन्ताओं तथा कनिष्ठ अभियन्ताओं सहित 70 इंजीनियरों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज कुमार वर्मा ने कहा कि इंजीनियर समाज की रीढ़ है, क्योंकि इंजीनियर देश और प्रदेश की अधोसंरचना निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को निश्चित समय अवधि के अन्दर पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल लागत की वृद्धि में कमी आती है, बल्कि समय पर…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 16 सितम्बर, 2019 को न्यू नगर निगम पार्किंग परिसर, आई.एस.बी.टी. क्राॅसिंग शिमला से प्रातः 9 बजे ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’ का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन के माध्यम से राज्य के लोगों की शिकायतों को दर्ज कर उन्हें सम्बन्धित विभागों को निवारण के लिए भेजा जाएगा। लोग टाॅल फ्री नम्बर 1100 पर काॅल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
शिमला। नगर निगम शिमला के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर कुसुम सदरेट की अगुवाई में आज यहां ओक-ओवर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की तथा शिमला के रिज पर स्थित टाउन हाॅल भवन के जीर्णोंद्धार के उपरांत नगर निगम शिमला को प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने टाउन हाॅल का जनहित में उचित उपयोग करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए तथा टाउन हाॅल भवन में काउंसलरस रूम व बैठक हाॅल की मांग की। उप-महापौर राकेश शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने टाउन हाॅल…
नाहन। नाहन के चौगान में जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा आयोजित जल शक्ति अभियान वह फिट इंडिया अभियान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जल के सदुपयोग से ही बेहतर कल का निर्माण किया जा सकता है उन्होंने इस अवसर पर जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमारी आने वाली पीढि़यां पानी के लिए त्राहि-त्राहि ना करें इसीलिए जल संरक्षण के अंतर्गत सभी व्यक्ति वर्षा जल, पारंपरिक जल स्त्रोत, तालाब निर्माण, टैंक निर्माण, चेकडैम निर्माण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने इस अवसर पर…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉण् राजीव बिंदल ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एशियन डेवलपमेंट बैंक तथा आईडी आईपीटी के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नाहन में पर्यटन गतिविधियो को विकसित करने के लिए और शहर के ऐतिहासिक धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए हर संभव प्रयास की जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि नाहन शहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से शहर के प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों के उत्थान के लिए कार्ययोजना तैयार किया गया है जिनमें रानीतालए काली स्थानए रामकुण्डी तालाबए पक्का टैंकए चौगान मैदान का सौंदर्यकरणए नाहन फाउंड्री…
शिमला। प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ दिनों से समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीद में अनियमितताओं को लेकर छपे समाचारों का खंडन करते हुए कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और असत्य हैं। प्रदेश सरकार ने एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि यह कहना पूर्णतः गलत है कि किसी एक व्यक्ति को 35 करोड़ रुपये के सप्लाई आर्डर दिए गए हैं क्याेंकि सरकार ने इस कार्य के लिए 42 फर्माें को सूचीबद्ध किया गया है। ऐसे में किसी एक व्यक्ति विशेष को यह कार्य देने का सवाल ही नहीं उठता। जहां तक…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव ने अनेक समकालिक आन्दोलनों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा तेलंगाना के लोगों के लिए स्वतंत्र राजनैतिक भावना व सांस्कृतिक विकास के लिए एक मजबूत नीव रखी। राज्यपाल आज हैदराबाद के बशीर बाग सीसी कम्पलैक्स में डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव फाउंडेशन कमेटी द्वारा उनकी 52वीं पूण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा के माल्यार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव के सुपुत्र लक्ष्मी नारायण राव भी उपस्थित थे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुष्पांजलि…
नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार प्राथमिकता- विधानसभा अध्यक्ष नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत सड़कों के नेटवर्क को विस्तार देना सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में प्रभावी कदम भी उठाए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज सलानी – देवनी -पीपल वाला- विक्रम बाग सड़क पर मारकंडा नदी के ऊपर 9 करोड़ 25 लाख की लागत से नवनिर्मित पुल का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने 2 करोड 50 लाख की लागत से बनने वाले खैरवाला-ढागवाला सडक के…