नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक के दौरान ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देते हुए सेना के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी गई।‘मेक इन इंडिया’ पहले के मद्देनजर टी-72/टी-90 टैंकों के लिए डीएसी ने 125 एमएम आर्मर पियरसिंग फिन स्टेबेलाइज्ड डिस्कार्डिंग-सैबट (एपीएफएसडीएस) को भारतीय उद्योग द्वारा उत्पादित करने और उसके विकास को मंजूरी दी है। इससे दुश्मन की हमलावर क्षमता को भेदने में बहुत सहायता होगी।डीएसी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित और उद्योग द्वारा निर्मित मैकेनिकल माइन…
Author: Himachal Varta
ईएसआईसी श्रीनगर में सौ बिस्तरों का और लेह में 30 बिस्तरों का अस्पताल खोलेगाईएसआईसी के कर्मचारी दुनिया के नम्बर एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी श्री प्रमोद भगत को पांच लाख रुपये का पुरस्कार घोषितनयी दिल्ली। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 178वीं बैठक हुई। बैठक में श्री गंगवार ने सेवा प्रदाता प्रणाली में सुधारों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए।नव क्रियान्वित क्षेत्र के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत बीमाधारी व्यक्तियों को आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत उपचार मिलेगाःबैठक में आयुष्मान भारत पैकेज दरों…
चंडीगढ। हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि स्वच्छता के मामले में रोहतक को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्वच्छता के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर रहा है। इसी प्रकार, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूसरा स्थान जबकि सिविल अस्पताल रोहतक को स्वास्थ्य गुणवत्ता मापदंड में पहला स्थान मिला है। कल सायं रोहतक में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के…
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने राज्य पुलिस बल के जीआरपी और कमांडो विंग में तैनात 49 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से पदोन्नति प्रदान की है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दते हुए बताया कि पदोन्नति पाने वालों में जीआरपी हरियाणा में कुल 31 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि कमांडो विंग के 18 जवानों को पदोन्नत किया गया है। जीआरपी में पदोन्नति बारे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सात हेड कांस्टेबलों को सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है और तीन एएसआई को उप-निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। इसी प्रकार, 30 वर्ष…
चंडीगढ़। हरियाणा ने कृषि उत्पादन में देशभर में अपनी पहचान बनाने के साथ ही दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 1.3 प्रतिशत होने के बावजूद प्रति वर्ष 98.09 लाख टन दुग्ध उत्पादन के साथ हरियाणा का राष्ट्र के कुल दुग्ध उत्पादन में 5.6 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। इसी प्रकार, राज्य में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता 1005 ग्राम है जबकि राष्ट्रीय औसत 375 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन है। पशु पालन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि देश के 2.5…
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परिदा ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सेक्टर 17 प्लाजा में प्लास्टिक मुक्त चंडीगढ़ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दैनिक जीवन से प्लास्टिक को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं एक प्रतियोगिता भी शुरु की गई, प्रतियोगिता के अनुसार आम जनता अपनी सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हुए नगर निगम को 30 सिंतबर तक भेज सकती है। जिसमें वे अपने नियमित उपयोग के लिए कपड़े के थैलों का उपयोग करते हुए दिखाई दें। आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले निगम के मेगा इवेंट में प्रत्येक श्रेणी से…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल 13 सितम्बर, 2019 को प्र्रातः 10 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोहलियों में नाहन प्राथमिक शिक्षा खण्ड की खण्डस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि होगें तथा 11 बजें राजकीय उच्च पाठशाला बनकलां-2 के नए भवन का शिलान्यास करेगें इसके अतिरिक्त 1 बजे खैरवाला-ढांगवाला सम्पर्क सडक के उन्नयन कार्य का उद्घाटन करने के उपरान्त 2 बजे सलानी, देवनी, पीपलवाला, बिक्रमबाग सडक पर मारकंडा नदी पर बने नवनिर्मित पुल का उद्घाटन भी करेगें। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ राजीव बिंदल 14 सितंबर प्रातः 9 बजे चौगान मैदान नाहन में…
शिमला। मुख्मयंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय किशन शर्मा के परिवारजनों से ऊना के हरोली स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर सांत्वना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने जय किशन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण भी किया तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक सन्तप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जय किशन शर्मा वर्ष 1998 से 2003 तक सन्तोखगढ़ (हरोली) के विधायक और वर्ष 2000 से 2003 राज्य भाजपा के अध्यक्ष रहे थे।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और प्रदेश…