शिमला। राज्य सरकार ने प्रदेश के बागवानों के साथ हो रही किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह दिशा-निर्देश आढ़तियों द्वारा सेब उत्पादकों से की जा रही धोखधड़ी पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बागवानों को अपने उत्पाद को आढ़ती के लाईसेंस की प्रमाणिकता जाॅंच कर ही सेब का विक्रय करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आढ़ती पुलिस द्वारा सत्यापित है। उन्होंने कहा कि उत्पाद के परिवहन के लिए बागवानों को पंजीकृत ट्रांस्पोर्ट यूनियन के…
Author: Himachal Varta
मनाली। मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचली उद्योगपतियों से बाहरी राज्यों के उद्यमियों को सहयोग देने का आह्वान प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में आयोजित मिनी काॅन्क्लेव के दौरान आज 2219 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 93 समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किए गए, जिनमें से 1500 करोड़ रुपये के 63 एमओयू केवल पर्यटन क्षेत्र के लिए किए गए हैं। यह मिनी काॅन्क्लेव धर्मशाला में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज़ मीट को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस मिनी काॅन्क्लेव की अध्यक्षता की, जिसमें हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के उद्यमियों ने भाग लिया। इस…
नाहन। नागदेवता को भगवान शिव का आभूषण धार्मिक आस्था में माना जाता है और ऐसी ही आस्था जिला सिरमौर के संगडाह तहसील के अन्तर्गत आने वाले हरिपुरधार में स्थित भांगयाणी मन्दिर से लगभग 1200 मीटर की दूरी पर 8,000 फुट की ऊंचाई पर भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा है जिस पर हर रोज नागराज प्रकट होने लगे हैं जिस कारण स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं पैदा होने लगी है। बताया जाता है कि इस निर्माणाधीन शिव भगवान के मन्दिर में हर रोज सुबह 9.00 बजे एक सांप पहुंच जाता है और शिव मन्दिर पर 2-3 घॅटे…
नाहन। शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज 12 सितम्बर, 2019 को प्रातः 11 बजे सराहां में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत लोगों की समस्याओं को भी सुनेगें। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।
अतिरिक्त उपायुक्त होंगी सांस्कृतिक उपसमिति की अध्यक्ष पांवटा साहिब। प्रसिद्ध शरद महोत्सव का आयोजन आगामी 11 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक पांवटा साहिब में किया जाएगा । महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष शरद महोत्सव डॉ आरके परुथी ने कहा कि महोत्सव के आयोजन से जुड़ी विभिन्न उप समितियां अपने स्तर पर भी बैठकों का आयोजन करके आयोजन की रूपरेखा को जल्द तय करें। बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सांस्कृतिक उपसमिति गठित होगी।…
शिमला। बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में एक सादे एवं गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश धर्मचंद चैधरी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और लेडी गर्वनर वसंथा भी उपस्थित थीं। राज्यपाल को इस अवसर पर शानदार गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने राज्यपाल का नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया तथा राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने राज्यपाल के नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर लिए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल,…
विद्या भारती देश का अग्रणी शिक्षा संस्थान पांवटा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि शिक्षा हमें अज्ञानता के अंधकार से बाहर निकालने में सबसे बड़ी भूमिका अदा करती है। विधानसभा अध्यक्ष आज सिरमौर जिले के माजरा में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्या भारती ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय भक्ति और विचारों को सिंचित करने में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। विद्या भारती पूरे देश में निजी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रुप में उभरा है।…
शिमला। असम से हिमाचल प्रदेश में ‘गुड विल मिशन’ पर आए मीडिया प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह मीडिया प्रतिनिधिमण्डल एक सप्ताह के हिमाचल दौरे पर है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रतिनिधिमण्डल का स्वागत करते हुए कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश देश के बड़े राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को स्वच्छ जलवायु प्रदूषण रहित वातावरण से नवाजा है, जिससे यह पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में नए क्षेत्रों…